Breaking

CG News : EOW की ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो डिस्टलरियों से 16 ट्रक जब्त, सीधे सरकारी दुकानों तक पहुंचती थी अवैध शराब; पार्ट-बी नेटवर्क का पर्दाफाश

Chhattisgarh 31 March 2026 (38)

post

CG News : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए राज्य की आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने बिलासपुर की वेलकम डिस्टलरी और मुंगेली की भाटिया वाइंस डिस्टलरी पर शिकंजा कसते हुए कुल 16 ट्रकों को जब्त कर लिया है। ACB-EOW की गहन जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इन चिन्हित वाहनों का इस्तेमाल 'पार्ट-बी' यानी अवैध शराब के परिवहन के लिए किया जा रहा था, जिसे बिना किसी आधिकारिक रिकॉर्ड के सीधे डिस्टलरियों से चुनिंदा सरकारी देशी शराब दुकानों तक पहुंचाया जाता था।

Advertisement


 जांच अधिकारियों के अनुसार, इस पूरे सिंडिकेट को चलाने के लिए डिस्टलरी मालिकों ने अपनी कंपनियों, भरोसेमंद कर्मचारियों और खास करीबियों के नाम पर वाहन खरीदे थे ताकि अवैध नेटवर्क को सुरक्षित रखा जा सके। गवाहों के बयानों और साक्ष्यों के आधार पर यह भी सामने आया है कि इस काले कारोबार के लिए कुछ विशेष गाड़ियों का बार-बार इस्तेमाल किया जाता था, जिनकी पहचान कर अब उन्हें पुलिस कस्टडी में ले लिया गया है। इस बीच, EOW ने केडिया डिस्टलरी में भी इसी तरह निजी गाड़ियों के माध्यम से अवैध परिवहन की जानकारी मिलने की पुष्टि की है, जिसकी अलग से जांच की जा रही है ताकि इस भ्रष्टाचार की पूरी कड़ियों को जोड़ा जा सके।

You might also like!