Breaking

CG News : मेहनत और लगन का मिला सम्मान: कलेक्टर ने मेधावी विद्यार्थियों को 10-10 हजार रुपए देकर बढ़ाया हौसला, उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

Chhattisgarh RRT News Desk 24 April 2026

post

CG News : गरियाबंद। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाने के लिए कलेक्टर बीएस उइके ने पहल करते हुए दसवीं और बारहवीं के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। कलेक्टर कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वर्ष 2024-25 में उच्च अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थियों को 10-10 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया।

Advertisement


इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि यह सम्मान विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने छात्रों को आगे भी इसी समर्पण के साथ पढ़ाई जारी रखने और अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया।


कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह धीर भी मौजूद रहे। कलेक्टर ने विद्यार्थियों को अनुशासन, सकारात्मक सोच और निरंतर परिश्रम को सफलता की कुंजी बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

You might also like!