Breaking

CG News : फॉर्महाउस में चल रहे हाईटेक आईपीएल सट्टे का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का मशरुका जब्त

Chhattisgarh RRT News Desk 05 April 2026

post

CG News : राजनांदगांव। आईपीएल क्रिकेट सट्टे पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फार्महाउस में संचालित हाईटेक सट्टे के रैकेट को ध्वस्त किया है । वहीं क्रिकेट सट्टे के अलग - अलग मामलों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप, मोबाइल, कार 9 सौ रुपये नगद सहित लगभग 20 लाख 23 हजार रूपये का मशूलका जप्त किया है ।

Advertisement


जिले के घुमका थाना अंतर्गत ग्राम खैरझिटी स्थित एक कृषि फार्म में आरोपी मोबाइल, लैपटॉप एवं सॉफ्टवेयर के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे। आरोपी सांई ऐप के जरिए हर बॉल और ओवर पर दांव लगवाते थे। जिसकी सूचना पुलिस को मिलने पर रेड कार्रवाई करते हुए 1 नग लैपटॉप मय चार्जर, 9 नग मोबाइल फोन, 1 नग सट्टा लेख कॉपी, 1 नग होंडा सिटी कार, 1 नग प्रोन्स कार, नगदी 900 रुपये, सट्टा पट्टी में दर्ज राशि 7,68,000 रूपये बरामद किया है । इस मामले में पुलिस ने आरोपी नितिन लिंबू उर्फ मुंकु नेपाली, अमित सोनी, रियाज खान, चन्द्रशेखर सिन्हा, जसमीत सिंह पर कार्रवाई की है । 


वहीं क्रिकेट सट्टे के अन्य मामले में थाना बसंतपुर अंतर्गत सागर सोनकर, राहुल सोनकर, थाना लालबाग क्षेत्र अंतर्गत आरोपी तीजूराम साहू, तुषार साहू पर कार्रवाई की है।


You might also like!