Breaking

CG NEWS : कवर्धा में आकाशीय बिजली का कहर, भेड़-बकरी चराने गए अधेड़ की मौत

Chhattisgarh RRT News Desk 04 April 2026

post

CG NEWS : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां मौसम के अचानक बदले मिजाज ने एक मजदूर की जान ले ली। बेमौसम बारिश और तेज गरज-चमक के बीच आकाशीय बिजली गिरने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे परिवार में मातम छा गया।

Advertisement


घटना पिपरिया थाना क्षेत्र के मिरमिटी गांव की है। मृतक की पहचान नेन सिंह धुर्वे के रूप में हुई है, जो मध्यप्रदेश के हर्राटोल गांव (थाना मोतीनाला) का रहने वाला था। वह गुजरात से आए भेड़ व्यापारियों के साथ मजदूरी करता था और रोज की तरह अपने साथियों के साथ भेड़-बकरियां चराने गया हुआ था।


इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश के साथ बिजली कड़कने लगी। बारिश से बचने के लिए नेन सिंह पास ही एक पेड़ के नीचे खड़ा हो गया, लेकिन कुछ ही देर बाद तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली उसी पेड़ पर गिर गई। बिजली की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।


घटना के बाद वहां मौजूद अन्य साथियों में अफरा-तफरी मच गई। बारिश थमने के बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

You might also like!