Breaking
- Cyclone Arnab Impact: लैंडफॉल के बाद और खतरनाक हुआ महाचक्रवात 'अर्नब', छत्तीस...
- Sarang Helicopter Display Team CG: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में गूंजेगा भारतीय वा...
- Sarang Helicopter Display Team CG: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में गूंजेगा भारतीय वा...
- सराफा व्यापारी से 50 लाख की सनसनीखेज लूट, जंगल के बीच 6 बदमाशों ने डंडे से हम...
- Surakshit Bachpan Abhiyan Raipur: रायपुर के 21 विद्यालयों में चला 'सुरक्षित ब...
- Balcony Gardening Tips: अपनी बालकनी को बनाएं खूबसूरत 'मिनी बटरफ्लाई गार्डन', ...
- Horoscope Today 28 October 2026: मिथुन और सिंह राशि वालों को नौकरी में तरक्की...
- Utkrisht Krishak Ratn Samman: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'किसानों की सम...
- Bastar Dussehra Concludes: विश्व प्रसिद्ध 75 दिवसीय बस्तर दशहरा का हुआ समापन,...
- मोबाइल देखने को लेकर उपजे विवाद में खूनी संघर्ष, बड़े भाई ने डंडे से पीट-पीटक...
CG NEWS : महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.59 करोड़ के नशीले पदार्थों को किया गया नष्ट

CG NEWS : महासमुंद। जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ महासमुंद पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के निर्देशन में गठित 'जिला स्तरीय ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी' ने करोड़ों रुपए की कीमत के नशीले पदार्थों को पूरी तरह नष्ट कर दिया है। यह कार्रवाई शासन की सख्त गाइडलाइन के तहत रायपुर के सिलतरा स्थित बायो मेडिकल वेस्ट प्लांट में पूरी की गई।

35 प्रकरणों का हुआ निपटारा, करोड़ों का माल स्वाहा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कुल 35 अलग-अलग मामलों में जब्त किए गए मादक पदार्थों का निस्तारण किया गया है। नष्ट किए गए नशीले पदार्थों की कुल बाजार कीमत 1 करोड़ 59 लाख 84 हजार 520 रुपए आंकी गई है।
क्या-क्या किया गया नष्ट?
नष्टीकरण की इस प्रक्रिया में भारी मात्रा में ब्राउन शुगर और हेरोइन, नशीली सिरप और टैबलेट, नशीले कैप्सूल और इंजेक्शन जैसे घातक ड्रग्स शामिल थे।
2017 से 2025 तक के मामलों से जुड़ा था जखीरा
यह कार्रवाई केवल हालिया मामलों तक सीमित नहीं थी। महासमुंद जिले के विभिन्न थानों में वर्ष 2017 से लेकर 2025 तक के प्रकरणों में जो माल पुलिस की कस्टडी में था, उसे अधिकारियों की मौजूदगी में विधि-विधान से नष्ट किया गया।







