Breaking

CG NEWS : विवाहिता की संदिग्ध मौत, 10 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव, अब खुलेगा मौत का राज

Chhattisgarh 07 December 2025

post

CG NEWS : बिलासपुर के बुंदेला गांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला और गंभीर हो गया है, जहां 23 वर्षीय जया सांडे की मौत के दस दिन बाद पुलिस ने एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी की अनुमति और राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी में कब्र खोदकर उसका शव बाहर निकाला।

Advertisement


जया की 27 नवंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी, जिसके बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या की आशंका जताते हुए चकरभाठा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। परिजनों की मांग पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव को दोबारा परीक्षण के लिए कब्र से बाहर निकालकर आज सिम्स में पोस्टमार्टम कराने की तैयारी कर ली है, ताकि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

You might also like!