Breaking
- Raipur PWD News: बरसात के बाद निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार, अक्टूबर में ह...
- Chhattisgarh Industrial News: माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक नई औद्...
- Cultural News: गुदुम बाजा और मोहरी की धुनों से गूंजा ‘रंग-तरंग’, लोक संस्कृति...
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से अन्नू तिवारी को मिला मातृत्व का आर्थिक सहारा...
- Mahasamund News: करेले की उन्नत खेती ने बदली किसान नारायण प्रसाद वर्मा की तस्...
- 700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न कर...
- महिला कोष के ऋण से हरमनिया देवी की बदली जिंदगी, किराना-सिंगार दुकान बनी स्वाव...
- Raipur News: नोनी सुरक्षा योजना से कौशिल्या रजवाड़े की बेटी के भविष्य को मिला...
- Bilaspur News: हिंसा मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, सोहेल खान समेत 20 आरोपी ग...
- Dharamjaigarh News: जमीन फर्जीवाड़े में फरार तत्कालीन पटवारी गिरफ्तार, लैपटॉप...
CG News : जिला अस्पताल में अब तक 5 हजार से अधिक मरीजों का हुआ सीटी स्कैन

CG News : रायपुर, 5 दिसम्बर 2025 : राज्य शासन के निर्देशानुसार बलौदाबाजार भाटापारा कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन में जिले में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं में निरंतर वृद्धि हो रही है। जिला अस्पताल में उन्नत तकनीक से लैस मशीनों से जांच की जा रही है। यहां स्थापित सीटी स्कैन मशीन से रोगों की तुरंत पहचान होने से मरीजों का सही व शीघ्र ईलाज संभव हुआ है।

जिला चिकित्सालय बलौदाबाजार में सी.टी.स्केन की सुविधा मरीजों को मिल रही है जिसमें अभी तक लगभग 5100 मरीजों का सीटी स्केन किया जा चुका है। प्रतिमाह लगभग 200 मरीजों का सी.टी. स्केन किया जाता है। जिला चिकित्सालय में सी.टी. स्केन की सुविधा प्रारंभ होने से स्ट्रोक, चोट, फ्रेक्चर, ट्यूमर इत्यादि की पहचान तुरंत हो जाती है। तेजी से सही निदान होने पर ईलाज भी समय पर शुरू हो जाता है जिससे जीवन बचाने की संभावना बढ़ गई है। अब दूर शहरो में जाकर स्केन कराने की जरूरत नही पड़ती।
आसपास के क्षेत्र के लोगो को आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधा उनके शहर में ही उपलब्ध हो रही है। इससे मरीजों के पैसे एवं समय दोनो की बचत हो रही है।
उल्लेखनीय है कि सीटी (कम्प्यूटरीकृत टोमोग्राफी) स्कैन एक चिकित्सा इमेजिंग प्रक्रिया है जो शरीर के अंदर की विस्तृत त्रि-आयामी छवियां बनाने के लिए एक्स-रे और कंप्यूटर का उपयोग करती है। यह हड्डियों, मांसपेशियों, अंगों और रक्त वाहिकाओं की विस्तृत छवियां प्रदान करके बीमारियों और चोटों का निदान करने में मदद करता है।







