Breaking
- Balcony Gardening Tips: अपनी बालकनी को बनाएं खूबसूरत 'मिनी बटरफ्लाई गार्डन', ...
- Horoscope Today 28 October 2026: मिथुन और सिंह राशि वालों को नौकरी में तरक्की...
- Utkrisht Krishak Ratn Samman: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'किसानों की सम...
- Bastar Dussehra Concludes: विश्व प्रसिद्ध 75 दिवसीय बस्तर दशहरा का हुआ समापन,...
- मोबाइल देखने को लेकर उपजे विवाद में खूनी संघर्ष, बड़े भाई ने डंडे से पीट-पीटक...
- Gadchiroli Maoist Plot Foiled: छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर नक्सलियों की बड़ी...
- Bijapur Tassar Silk Farming: बीजापुर के 13 तसर पालकों को मिली स्वस्थ डिम्ब सम...
- Chhattisgarh Heritage: छत्तीसगढ़ की 14 रियासतों का गौरवशाली इतिहास अब एक छत क...
- Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लॉन्च किया 'छत्तीसगढ़ हर्बल्...
- Housing Board Workshop: छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की कार...
CG News : शारदा चौक–तात्यापारा प्रस्तावित फ्लाईओवर की जगह चौड़ीकरण हेतु सांसद बृजमोहन ने मुख्यमंत्री साय को लिखा पत्र

CG News : रायपुर। 4 अप्रैल। रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने एक बार फिर जनभावनाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए राजधानी रायपुर की बहुप्रतीक्षित यातायात समस्या को गंभीरता से उठाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण के स्थान पर सड़क चौड़ीकरण की स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया है।

अग्रवाल ने अपने पत्र में लिखा है कि, यह मार्ग शहर के मध्य स्थित अत्यंत महत्वपूर्ण एवं व्यस्ततम क्षेत्र है, जहां घनी आबादी और व्यावसायिक गतिविधियों के कारण यातायात का अत्यधिक दबाव बना रहता है। उन्होंने कहा कि पूर्व में मुख्यमंत्री स्वयं इस मार्ग के चौड़ीकरण के पक्ष में निर्णय ले चुके हैं, लेकिन वर्तमान बजट में फ्लाईओवर निर्माण की घोषणा से आमजन में असंतोष व्याप्त है।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने तर्कसंगत एवं दूरदर्शी दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हुए बताया कि मात्र 600-700 मीटर का यह हिस्सा ही जी.ई. रोड का ऐसा भाग है, जो अब तक चौड़ीकरण से वंचित है और वर्तमान में “बॉटलनेक” बनकर पूरे शहर के यातायात को प्रभावित कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि संकीर्ण और घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में फ्लाईओवर निर्माण न केवल अप्रभावी सिद्ध होगा, बल्कि स्थानीय व्यापार एवं संरचना पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालेगा।
श्री अग्रवाल ने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि सड़क चौड़ीकरण की मांग वर्षों से की जा रही है और इसे नगरीय निकाय चुनाव 2025 के “अटल विश्वास पत्र” में भी शामिल किया गया था। इसके बावजूद अब तक इस दिशा में ठोस कार्यवाही नहीं हो पाई है, जो चिंता का विषय है।
सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से विनम्र आग्रह किया है कि जनहित को सर्वोपरि रखते हुए फ्लाईओवर निर्माण के निर्णय पर पुनर्विचार कर शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक सड़क चौड़ीकरण के कार्य को प्राथमिकता दी जाए, ताकि राजधानीवासियों को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात की सुविधा मिल सके।
अग्रवाल की यह पहल न केवल उनके संवेदनशील और जनहितैषी नेतृत्व को दर्शाती है, बल्कि यह भी प्रमाणित करती है कि वे रायपुर के विकास और नागरिकों की सुविधा के लिए निरंतर सजग और सक्रिय हैं।







