Breaking

CG News : शहर में आवारा कुत्तों का हमला, 12 से ज्यादा लोग घायल

Chhattisgarh RRT News Desk 23 April 2026

post

CG News : बिलासपुर के तखतपुर नगर में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब 7 से 8 आक्रामक आवारा कुत्तों ने अलग-अलग इलाकों में लोगों पर अचानक हमला कर दिया। चंडी चौक, कुरानकापा, पुराना थाना क्षेत्र, भथरी और मुक्तिधाम रोड में कुछ ही घंटों के भीतर एक दर्जन से अधिक लोग इन हमलों का शिकार हो गए।

Advertisement


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुत्ते बिना किसी उकसावे के राहगीरों पर टूट पड़े और कई लोगों के चेहरे व पैरों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों में बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।


डॉक्टरों के अनुसार कई घाव गहरे हैं और संक्रमण का खतरा बना हुआ है, जिसके चलते सभी को एंटी-रेबीज इंजेक्शन दिया जा रहा है।


फिलहाल, घटना के बाद पूरे तखतपुर शहर में दहशत का माहौल है और लोग घर से निकलने में भी डर महसूस कर रहे हैं।


You might also like!