Breaking

CG NEWS : दिल्ली से बिलासपुर पहुंचे हजारों चूजे, बर्ड फ्लू के खतरे के बीच खुली सप्लाई से हड़कंप

Chhattisgarh 29 March 2026 (43)

post

CG NEWS : न्यायधानी में बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए प्रशासन एक तरफ सख्ती के दावे कर रहा है, वहीं दूसरी ओर संक्रमण को खुला निमंत्रण दिया जा रहा है। शहर में संक्रमण रोकने के लिए चिकन दुकानों को बंद रखने के निर्देश तो जारी कर दिए गए हैं, लेकिन चूजों की आवक पर कोई लगाम नहीं है।

Advertisement


दिल्ली से पहुंची चूजों की खेप, निगरानी शून्य

रविवार को बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब दिल्ली से मंगाए गए चूजों की एक बड़ी खेप खुलेआम प्लेटफार्म पर उतारी गई। हैरानी की बात यह है कि इस दौरान न तो रेलवे प्रशासन की कोई टीम वहां मौजूद थी और न ही जिला प्रशासन का कोई जिम्मेदार अधिकारी। बिना किसी सुरक्षा इंतजाम और सैनिटाइजेशन के इन चूजों को स्टेशन पर उतारा जाना सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलता है।


प्रशासन के आदेशों पर उठे सवाल

जब शहर में बर्ड फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए पोल्ट्री कारोबार और दुकानों पर प्रतिबंध लगाया गया है, तब दूसरे राज्यों से चूजों की सप्लाई कैसे और किसके आदेश पर जारी है? वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बिना किसी रोक-टोक के चूजों को उतारा जा रहा है, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा कई गुना बढ़ गया है।

You might also like!