Breaking

CG NEWS : धान लेने खेत जा रहे ट्रैक्टर में लगी आग

Chhattisgarh 10 December 2025

post

सक्ती। CG NEWS : सक्ती जिले में धान लेने जा रहे एक ट्रैक्टर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा ट्रैक्टर आग की लपटों में घिर गया। घटना मालखोदा थाना क्षेत्र के आमदुला गांव की बताई जा रही है, जहां किसानों ने मौके पर मौजूद होकर आग बुझाने की कोशिश तो की, लेकिन तब तक ट्रैक्टर पूरी तरह जल चुका था।

Advertisement


जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर धान लेने के लिए रवाना हुआ था इसी दौरान अचानक आग लग गई और ट्रैक्टर सड़क किनारे गिर पड़ा। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। किसानों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद थाना मालखोदा की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

You might also like!