Breaking

CG NEWS : प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत! प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका को उतार दिया मौत के घाट, जानिए वजह?

Chhattisgarh RRT News Desk 19 April 2026

post

CG NEWS : दुर्ग सस्पेंस से भारी सनसनीखेज घटना सामने आई है, यहां किराए के एक कमरे में प्यार, गुस्सा और मौत का ऐसा खेल खेला गया, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। B.Ed की पढ़ाई कर रहे प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका का गला घोंट दिया… और फिर खुद ही 108 को फोन कर मदद मांगने लगा।

Advertisement


क्या हुआ उस रात?

पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के केलाबाड़ी स्थित सुभाष नगर में रहने वाली 25 वर्षीय छात्रा उनेश्वरी वर्मा अपने प्रेमी कार्तिक राम साहू के साथ उसी कॉलेज में पढ़ती थी। दोनों के बीच एक मामूली बातफोन कॉल रिसीव न करने को लेकर शुरू हुआ विवाद अचानक खतरनाक मोड़ ले बैठा।


बताया जा रहा है कि बहस इतनी बढ़ गई कि कार्तिक गुस्से में अपना आपा खो बैठा। उसने उनेश्वरी को अपने किराए के कमरे में ले जाकर फिर से झगड़ा किया… और इसी दौरान उसने उसका गला दबा दिया।


हत्या के बाद भी बना रहा भ्रम

सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि हत्या के बाद भी आरोपी को लगा कि युवती सिर्फ बेहोश हुई है। उसने तुरंत 108 एंबुलेंस को फोन किया। लेकिन जब टीम मौके पर पहुंची, तो सच्चाई सामने आई उनेश्वरी की मौत हो चुकी थी।


कमरे में ही बैठा रहा कातिल

हैरानी की बात ये भी है कि आरोपी पूरी वारदात के बाद कमरे में ही मौजूद रहा। पुलिस पहुंची तो उसने बिना किसी विरोध के अपना जुर्म कबूल कर लिया।


परिवार के लिए टूटा आसमान

खैरागढ़ की रहने वाली उनेश्वरी अपने परिवार की इकलौती बेटी थी। दो साल से दुर्ग में रहकर पढ़ाई कर रही थी। परिवार को इस रिश्ते की भनक तक नहीं थी। बेटी की मौत की खबर सुनते ही परिजन बदहवास हालत में दुर्ग पहुंचे।


जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अब डिजिटल साक्ष्यों समेत हर एंगल से जांच की जा रही है।


You might also like!