CG रेल हादसा: मालगाड़ी चलाने वाला लोको पायलट चला रहा था पैसेंजर मेमू ट्रेन, शुरू हुई जांच — मुआवजा बांटने की प्रक्रिया भी शुरू

CG रेल हादसा: मालगाड़ी चलाने वाला लोको पायलट चला रहा था पैसेंजर मेमू ट्रेन, शुरू हुई जांच — मुआवजा बांटने की प्रक्रिया भी शुरू

Chhattisgarh 07 November 2025 (150)

post

छत्तीसगढ़ में हुए रेल हादसे को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि जिस पैसेंजर मेमू ट्रेन का हादसा हुआ, उसे चलाने वाला लोको पायलट मालगाड़ी चलाने वाला था। अब रेलवे प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद रेलवे की राहत और बचाव टीम मौके पर पहुंच गई थी। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतकों के परिजनों को सहायता राशि का वितरण भी शुरू कर दिया गया है।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि हादसे की वजह का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच समिति गठित की गई है। फिलहाल ट्रेन सेवाओं को बहाल करने का काम तेजी से जारी है।

रेल मंत्रालय ने कहा है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

You might also like!