बिलासपुर: CG Train Cancelled: छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों के लिए बड़ी काम की खबर है। रेलवे प्रशासन ने 5 अप्रैल को रायपुर-उरकुरा-मांढर सेक्शन में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के चलते चार मेमू ट्रेनों को रद्द कर दिया है। जिसके चलते बिलासपुर मंडल की कुछ अन्य ट्रेनों के परिचालन पर भी असर पड़ेगा।
रद्द रहने वाली ट्रेनें
• गाड़ी संख्या संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर
• गाड़ी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर
• गाड़ी संख्या 68733 गेवरा रोड -बिलासपुर मेमू पैसेंजर
• गाड़ी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर
बीच में समाप्त/प्रारंभ होने वाली ट्रेने
• गोंदिया से चलने वाली गाड़ी संख्या 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से प्रारंभ होगी और गोंदिया-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी।
• झारसुगुड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्या 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी और बिलासपुर-गोंदिया के मध्य रद्द रहेगी।








