Breaking

CG Video : बादाम कांड में नया खुलासा, एनओसी के बदले पैसे मांगने का आरोप, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Chhattisgarh RRT News Desk 22 April 2026

post

CG Video : बिलासपुर में चर्चित “बादाम कांड” एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की वरिष्ठ सहायक पूनम बंजारे का एक और विवादित वीडियो सामने आया है, जिससे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में एनओसी देने के बदले पैसे मांगने, आवेदक मां-बेटे को बार-बार दफ्तर के चक्कर कटवाने और महिला आवेदक से गाली-गलौज करने जैसे गंभीर आरोप सामने आए हैं।

Advertisement


वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि महिला आवेदक अधिकारी से कह रही है— “मैडम गाली मत दीजिए”, वहीं आरोप लगने पर पूनम बंजारे नाराजगी जताते हुए दिखाई दे रही हैं। आवेदक का आरोप है कि उनका काम करीब एक से डेढ़ महीने तक जानबूझकर लंबित रखा गया और फाइल आगे बढ़ाने के लिए पैसे की मांग की गई।


बताया जा रहा है कि यह मामला मार्च महीने के अंत का है। हालांकि, वीडियो में पूनम बंजारे खुद पर लगे आरोपों से इनकार करती नजर आ रही हैं। मामला तूल पकड़ने के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए उन्हें नवा रायपुर मुख्यालय अटैच कर दिया है, वहीं कार्यपालन अभियंता एल.पी. बंजारे को भी साइडलाइन कर दिया गया है।


जानकारी के अनुसार, नामांतरण से जुड़े एक प्रकरण में आवेदन 17 मार्च 2025 से लंबित था और 11 नवंबर 2025 को आदेश जारी होने के बावजूद आवेदक को राहत नहीं मिल पाई। फाइल दबाकर रखने के आरोपों के बीच कमिश्नर अवनीश शरण ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट संदेश दिया है कि लापरवाही और भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


इस पूरे घटनाक्रम ने सुशासन के दावों के बीच सरकारी कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

You might also like!