Breaking

CG Weather News: लगातार बारिश से उफान पर नदियां, राजिम के बाबा कुलेश्वर नाथ महादेव मंदिर तक पहुंचा महानदी का जल, श्रद्धालुओं में उत्सुकता

Chhattisgarh RRT News Desk 30 July 2026

post

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश का असर अब प्रमुख नदियों के जलस्तर पर साफ दिखाई देने लगा है। महानदी समेत कई नदियां उफान पर हैं। इसी बीच धार्मिक नगरी राजिम से एक खास तस्वीर सामने आई है, जहां त्रिवेणी संगम स्थित प्रसिद्ध बाबा कुलेश्वर नाथ महादेव मंदिर में वर्षों बाद महानदी का पानी पहुंच गया है।

Advertisement

लगातार हो रही वर्षा के कारण महानदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है, जिससे मंदिर परिसर पानी से घिर गया। इस दुर्लभ नजारे को देखने के लिए स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, कई वर्षों बाद ऐसी स्थिति बनी है जब महानदी का जल मंदिर तक पहुंचा है। इसे लोग प्राकृतिक और धार्मिक दृष्टि से विशेष घटना मान रहे हैं।

प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों और श्रद्धालुओं से सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी आपात स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।

You might also like!