Breaking

मेकाहारा अस्पताल में अव्यवस्था उजागर: एक बेड पर दो प्रसूताएं, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब

Chhattisgarh 31 October 2025

post

रायपुर। राजधानी के मेकाहारा अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की बदहाली एक बार फिर उजागर हुई है। यहां एक ही बेड पर दो-दो प्रसूताओं को भर्ती करने का मामला सामने आया है। इस गंभीर लापरवाही पर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब तलब किया है।

Advertisement

मामला सामने आने के बाद कोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा है कि आखिर प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में मरीजों के साथ इस तरह की स्थिति क्यों बन रही है। अदालत ने स्वास्थ्य विभाग से विस्तृत रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं।

बताया जा रहा है कि अस्पताल में बेड की कमी और बढ़ती मरीजों की संख्या के कारण यह स्थिति बनी, लेकिन इस तरह की लापरवाही ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

हाईकोर्ट ने इस मामले को गंभीर मानते हुए अगली सुनवाई में जवाब प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं।

You might also like!