Breaking
- Chhattisgarh Tourism Mission: 500 करोड़ की मिशन निधि से पर्यटन को मिलेगा बढ़ा...
- Raipur Water Supply: अशोक नगर-गोगांव में जलसंकट दूर करने की तैयारी, रेलवे क्र...
- CM Helpline News: छत्तीसगढ़ में 2 लाख शिकायतों पर मुख्य सचिव सख्त, भौतिक सत्य...
- Organic Bastar News: दंतेवाड़ा की 930 महिला किसानों को बड़ी उपलब्धि, इमली-महु...
- Homeopathy College Raipur: नवा रायपुर में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला सरकारी होम...
- Firecracker Seizure: जांजगीर-चांपा में रिहायशी इलाके से 8.56 लाख के पटाखे जब्...
- Tamil Nadu Labour Case: नौकरी का झांसा देकर CG के दो मजदूरों को तमिलनाडु ले ज...
- Medicine Safety Alert: दवा खरीदते समय एक्सपायरी डेट के साथ लाल पट्टी भी देखें...
- Abujhmad Solar Water Project: अबूझमाड़ के 371 गांवों में पेयजल सुविधा का विस्...
- Chhattisgarh Drug Control: नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती की तैयारी, मुख्य सचिव...
मुख्यमंत्री की पहल लाई रंग: जशपुर के किसान सायो को मिर्च की खेती से हुआ दोगुना मुनाफा

रायपुर/जशपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की पहल अब रंग ला रही है। मुख्यमंत्री द्वारा कृषि के साथ-साथ अन्य फसलों, विशेष रूप से उद्यानिकी फसलों को अपनाने के लिए किए जा रहे प्रोत्साहन से किसानों की आय में निरंतर वृद्धि हो रही है। उद्यानिकी विभाग द्वारा किसानों को आधुनिक तकनीक और तकनीकी प्रशिक्षण देकर उन्नत फसल उत्पादन के लिए लगातार प्रेरित किया जा रहा है, जिससे उन्हें रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं।

इसी प्रेरणा से जशपुर जिले के मनोरा विकासखण्ड के ग्राम केराकोना निवासी किसान श्री सायो ने भी पारंपरिक फसलों की जगह बागवानी की ओर रुख किया है।
तकनीकी मार्गदर्शन से शुरू की मिर्च की खेती
श्री सायो ने उद्यानिकी विभाग से तकनीकी मार्गदर्शन लिया। विभागीय अधिकारियों ने उनके खेत का परीक्षण और परिस्थितियों की जांच करने के बाद उन्हें मिर्च की खेती करने का सुझाव दिया। इस सुझाव का अनुसरण करते हुए श्री सायो ने अपनी कुल 3.6 हेक्टेयर भूमि में से 0.3 हेक्टेयर भूमि पर मिर्च का उत्पादन शुरू किया।
किसान श्री सायो ने बताया कि उद्यानिकी विभाग से उन्हें मिर्च के महत्व और लाभ के विषय में विस्तृत तकनीकी जानकारी मिली। स्थानीय बाजार के साथ-साथ आस-पास की मंडियों में मिर्च की अच्छी मांग को देखते हुए उन्होंने पूरी लगन से विभागीय मार्गदर्शन में कार्य किया।
पारंपरिक फसल से दोगुनी आय
मिर्च की खेती के परिणाम उत्साहजनक रहे हैं। श्री सायो को मिर्च उत्पादन से अच्छी आमदनी प्राप्त हो रही है। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा, "पारंपरिक फसलों की तुलना में मिर्च के उत्पादन से मुझे दुगुनी आमदनी हो रही है।" इस सफलता से उत्साहित होकर उन्होंने अगले फसल वर्ष में मिर्च की खेती का रकबा और अधिक बढ़ाने की इच्छा व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री श्री साय की यह पहल प्रदेश के किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है, जिससे छत्तीसगढ़ के कृषि परिदृश्य में एक सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।







