Breaking

छत्तीसगढ़ के 32 हजार से अधिक स्कूलों को बड़ी सौगात, 84.29 करोड़ रुपये का अनुदान स्वीकृत

EDUCATION 27 June 2026

post

छत्तीसगढ़ सरकार ने स्कूली शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है। राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा ने प्रदेश के 32,295 प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के लिए 84 करोड़ 29 लाख 90 हजार रुपये की अनुदान राशि स्वीकृत की है।

Advertisement

जारी निर्देश के अनुसार यह राशि स्कूलों के दैनिक संचालन, रखरखाव, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता और मूलभूत व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए उपयोग की जाएगी। इससे सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक वातावरण को मजबूत करने और विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

समग्र शिक्षा विभाग ने संबंधित अधिकारियों को स्वीकृत राशि का समयबद्ध और पारदर्शी उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि स्कूलों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा सके।

You might also like!