Breaking

CG News: लगातार बारिश से छत्तीसगढ़ के बांधों में बढ़ा जलस्तर, कई जलाशय लबालब

Chhattisgarh 18 August 2026

post

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही अच्छी बारिश का असर अब प्रदेश के बांधों और जलाशयों पर दिखाई देने लगा है। मानसून की सक्रियता से कई प्रमुख जलाशयों में तेजी से पानी पहुंच रहा है। इससे जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

Advertisement

बिलासपुर का खारंग बांध, महासमुंद का कोडार बांध और मुंगेली का मनियारी बांध पूरी तरह लबालब हो चुके हैं। वहीं कोरबा जिले के बांगों बांध में भी उसकी कुल जलभराव क्षमता का करीब 91 प्रतिशत पानी पहुंच चुका है। लगातार बारिश जारी रहने पर अन्य जलाशयों के भी तेजी से भरने की संभावना है।

बांधों में पर्याप्त पानी पहुंचने से आगामी दिनों में सिंचाई और जलापूर्ति के लिए राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि लगातार बारिश के कारण जलाशयों के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन और संबंधित विभागों की नजर बनी हुई है। जरूरत के अनुसार पानी की निकासी और निचले क्षेत्रों में सुरक्षा को लेकर भी सतर्कता बरती जा रही है।

You might also like!