Breaking
- Dussehra 2026: प्रदोष काल में ही क्यों किया जाता है रावण दहन? जानिए इस प्राची...
- छत्तीसगढ़ के दो कलाकारों को मिला प्रतिष्ठित 'उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस...
- Election Commission SSR-2027 Schedule: मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्...
- Railway Network Expansion: रेल नेटवर्क के तेजी से विस्तार से बदल रही छत्तीसगढ...
- Development Works Review: रायगढ़ के विकास कार्यों में नहीं चलेगी कोई देरी, वि...
- फॉरेक्स ट्रेडिंग और इंस्टीट्यूट खोलने के नाम पर 18.63 लाख की ठगी, दुर्ग पुलिस...
- Fire in Raipur Tar Factory: रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र की डामर फैक्ट्री ...
- Dhamtari Crime News: 8 साल तक छिपाकर रखे हीरे, बेचने निकला तो धमतरी पुलिस ने ...
- Dhamtari Crime News: 8 साल तक छिपाकर रखे हीरे, बेचने निकला तो धमतरी पुलिस ने ...
- Illegal Liquor Seized in Jagdalpur: जगदलपुर में दशहरा मेले में बेचने की तैयार...
CG BJP Update: भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में छत्तीसगढ़ का बढ़ेगा कद, कई चेहरों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

रायपुर: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय संगठन में जल्द ही बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है, जिसमें छत्तीसगढ़ के नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने के प्रबल संकेत हैं। नितिन नबीन की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में ताजपोशी के बाद से प्रदेश इकाई में उत्साह का माहौल है। चूंकि नबीन लंबे समय तक छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी रहे हैं, इसलिए माना जा रहा है कि वे राष्ट्रीय कार्यकारिणी में छत्तीसगढ़ से कुछ अनुभवी और कुछ युवा चेहरों को शामिल कर सकते हैं।

संगठन में जगह पाने की संभावनाओं के बीच छत्तीसगढ़ के कई दिग्गज और उभरते हुए नेताओं ने अभी से अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए 'लॉबिंग' शुरू कर दी है। पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रियता बढ़ाने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी ये नेता काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि जिस तरह पश्चिम बंगाल और बिहार जैसे राज्यों को केंद्रीय नेतृत्व में प्राथमिकता मिली है, उसी तर्ज पर छत्तीसगढ़ से भी दो से तीन नेताओं को राष्ट्रीय पदाधिकारी या कार्यकारिणी सदस्य बनाया जा सकता है।
विशेषज्ञों का मानना है कि आगामी चुनावों और सांगठनिक मजबूती को देखते हुए पार्टी आलाकमान छत्तीसगढ़ के उन चेहरों पर दांव लगा सकता है, जिनका प्रदर्शन पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनावों में सराहनीय रहा है। नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ के जमीनी कार्यकर्ताओं और नेताओं से सीधा जुड़ाव रहा है, जिसका लाभ प्रदेश के नेताओं को मिलना तय माना जा रहा है। आने वाले कुछ हफ्तों में दिल्ली से जारी होने वाली नई सूची पर सबकी निगाहें टिकी हैं, जो छत्तीसगढ़ भाजपा के भविष्य की नई दिशा तय करेगी।







