Breaking
- Crime News: पानी के छींटे को लेकर हुआ विवाद बना हत्या की वजह, नाबालिग ने हथौड...
- Electricity News: बकाया बिजली बिल पर विधायक चैतराम अटामी के आवास की कटी बिजली...
- Korba Road News: जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, बारिश के बीच चक्...
- साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, कृषि विश्वविद्यालय में हुई विशेष कार...
- Raipur Recruitment News: सरकारी विभागों में खाली पदों पर भर्ती की समीक्षा, मु...
- Raipur Culture News: ‘रंग तरंग’ के अंतिम दिन लोक वाद्ययंत्रों की थाप पर जीवंत...
- Ambikapur Environment News: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से हरित होंगी गृह निर्माण मं...
- Accident News: जोक नदी हादसे में पांचवें दिन मिला लापता भागीरथी साहू का शव
- Crime News: रेलवे ठेकेदार के चौकीदार की सिर पर वार कर हत्या, CCTV फुटेज से आर...
- Cyber Crime News: 500 रुपये की ड्रेस के चक्कर में नर्स से करीब 1 लाख की ठगी, ...
सेवा, सुशासन और संकल्प के 12 वर्ष: सीएम विष्णु देव साय बोले- यह 'विकसित भारत' की यात्रा का स्वर्णिम कालखंड

RRT News Raipur: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूरे होने पर देश और प्रदेशवासियों की ओर से बधाई देते हुए इसे राष्ट्र निर्माण का एक ऐतिहासिक पड़ाव बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत की विकास यात्रा के ये 12 वर्ष उस परिवर्तनकारी कालखंड का प्रतीक हैं, जिसने देश की दशा और दिशा को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है। वर्ष 2014 में देश की जनता ने एक ऐसे दूरदर्शी नेतृत्व पर अपना अटूट विश्वास जताया था, जिसने शासन को कभी सत्ता भोगने का माध्यम नहीं माना, बल्कि उसे सदैव 'प्रधान सेवक' के रूप में देश की सेवा करने का पवित्र संकल्प माना।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अमर उजाला में प्रकाशित अपने लेख के माध्यम से कहा कि जब हम बीते 12 वर्षों के सफर पर नजर डालते हैं, तो यह साफ दिखाई देता है कि भारत ने सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, राष्ट्रीय सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक आत्मविश्वास के क्षेत्र में अभूतपूर्व और ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रधानमंत्री ने 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के मूल मंत्र को केवल एक राजनीतिक नारा नहीं रहने दिया, बल्कि इसे देश की कार्यसंस्कृति और सुशासन का मुख्य आधार बनाया है। जन-धन, आधार और मोबाइल (जैम ट्रिनिटी) की शक्ति से सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता आई है और बिचौलिया संस्कृति पर प्रभावी लगाम लगी है।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ के संदर्भ में देखें तो मोदी सरकार की नीतियों का सबसे बड़ा लाभ यहां के वनांचल और आदिवासी क्षेत्रों को मिला है। दशकों से नक्सल हिंसा से प्रभावित बस्तर और अन्य दूरस्थ अंचलों में अब विकास, विश्वास और सुरक्षा की नई बयार बह रही है। आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना और जल जीवन मिशन जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाया है। इसके साथ ही अयोध्या में भव्य प्रभु श्री राम मंदिर का निर्माण और काशी-केदारनाथ धाम का पुनर्विकास 'विकास भी, विरासत भी' की अवधारणा को साकार करता है। मुख्यमंत्री ने अटूट विश्वास जताया कि इस सशक्त नींव के बूते वर्ष 2047 तक 'विकसित भारत' का संकल्प निश्चित रूप से पूरा होगा।







