Breaking
- रायपुर में रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, छत्तीसगढ़ में कैंसर उप...
- भौतिक प्रगति के साथ संस्कृति और मानवीय मूल्यों को सहेजना ही सच्चा विकास : मंत...
- छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में दाखिले की तारीख बढ़ी, अब 31 अगस्त तक मिलेगा प्रवेश
- स्वतंत्रता दिवस पर रायपुर उत्तर को सौगात, विधायक पुरंदर मिश्रा ने 5 लाख के शे...
- 23 किलो गांजा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार; साथी फरार, 12.43 लाख की संपत्ति जब्त
- वीरांगना रानी अवंति बाई लोधी की 195वीं जयंती पर रायपुर में श्रद्धांजलि, जनप्र...
- अटल बिहारी वाजपेयी की 8वीं पुण्यतिथि पर रायपुर में श्रद्धांजलि, जनप्रतिनिधियो...
- विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कमला नेहरू महाविद्यालय में विशेष व्याख्यान, यु...
- छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, टोल प्लाजा पर ट्रकों की कतार पर ...
- शिकार की तैयारी कर रहा शिकारी गिरफ्तार, जाल समेत गुलेल और अन्य सामान बरामद
छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में दाखिले की तारीख बढ़ी, अब 31 अगस्त तक मिलेगा प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा हासिल करने वाले विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। उच्च शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉलेजों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब राज्य के जिन शासकीय और निजी महाविद्यालयों में सीटें रिक्त हैं, वहां विद्यार्थी 31 अगस्त 2026 तक प्रवेश ले सकेंगे। इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग ने विधिवत आदेश जारी कर दिया है।

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा का प्रकाश पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों के कई मेधावी विद्यार्थी व्यावहारिक कठिनाइयों के कारण समय पर प्रवेश नहीं ले पाए। ऐसे में सरकार नहीं चाहती कि तारीख निकल जाने के कारण किसी योग्य विद्यार्थी का एक साल खराब हो या वह उच्च शिक्षा से वंचित रह जाए। छात्रहित को सर्वोपरि रखते हुए प्रवेश की तारीख बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
इससे पहले प्राचार्य स्तर पर प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई और कुलपति की अनुमति से प्रवेश की समय सीमा 14 अगस्त 2026 तक निर्धारित थी। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद भी कई महाविद्यालयों में सीटें रिक्त रह गई थीं। साथ ही दूर-दराज के क्षेत्रों के कई अभ्यर्थी समय पर आवेदन नहीं कर सके थे। इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए शासन ने प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी है। मंत्री ने विद्यार्थियों से इस अवसर का लाभ उठाकर समय सीमा के भीतर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।






