Breaking

असम के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने दिए 5 करोड़ रुपये, CM साय ने राज्यपाल डेका को सौंपा चेक

Chhattisgarh 16 August 2026

post

रायपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल श्री रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। वहीं, राज्यपाल श्री डेका ने भी मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए प्रदेश की सुख-समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना की।

Advertisement

इस दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि का चेक राज्यपाल श्री रमेन डेका को सौंपा। यह राशि असम में बाढ़ प्रभावित लोगों के राहत और पुनर्वास कार्यों में सहयोग के लिए दी गई है।

बताया गया कि राज्यपाल श्री रमेन डेका 16 अगस्त को असम के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और राहत कार्यों से जुड़ी गतिविधियों का जायजा लिया जाएगा। छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से दी गई यह सहायता राशि आपदा से प्रभावित परिवारों के राहत एवं पुनर्वास में उपयोगी साबित होगी।

You might also like!