Breaking

Education Chhattisgarh: राज्यपाल रमेन डेका ने विद्यार्थियों से कहा- लक्ष्य के लिए जुनून के साथ करें कड़ी मेहनत

Chhattisgarh 29 August 2026

post

रायपुर, 29 अगस्त 2026। बलौदाबाजार विकासखंड के ग्राम चाम्पा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में लोकार्पण एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विद्यालय के नवनिर्मित सभाकक्ष का लोकार्पण किया। इस दौरान वरिष्ठ शिक्षकों, 10वीं-12वीं के मेधावी विद्यार्थियों, पीएटी में चयनित छात्रों और ‘हम होंगे कामयाब’ योजना के तहत रोजगार हासिल करने वाले 9 युवाओं को सम्मानित किया गया।

Advertisement

लक्ष्य के लिए जुनून और मेहनत जरूरी

समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि नवनिर्मित सभाकक्ष से विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने वाली सांस्कृतिक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने शिक्षकों से अपने आचरण के माध्यम से विद्यार्थियों के लिए रोल मॉडल बनने की अपील की।

विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि लक्ष्य हासिल करने के लिए जुनून पैदा करें और उसे पूरा करने के लिए लगातार मेहनत करें। उन्होंने नई शिक्षा नीति का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों को कौशल विकास और विषय विशेषज्ञता हासिल करने में मदद मिलती है।

Digital Education: मोबाइल और सोशल मीडिया का संतुलित इस्तेमाल जरूरी

राज्यपाल ने मोबाइल फोन और सोशल मीडिया के अत्यधिक उपयोग को लेकर विद्यार्थियों को सावधान किया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और एआई सुविधाजनक साधन हैं, लेकिन इनके अत्यधिक इस्तेमाल से आत्ममंथन और रचनात्मकता प्रभावित हो सकती है। विद्यार्थियों को तकनीक का उपयोग आवश्यक और सकारात्मक कार्यों के लिए करना चाहिए।

राजस्व मंत्री ने बताया गौरव का अवसर

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने राज्यपाल के चाम्पा आगमन को गांव के लिए ऐतिहासिक और गौरव का अवसर बताया। उन्होंने अपने स्कूली दिनों को याद करते हुए कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को शिक्षा देने के साथ समाज के प्रति जिम्मेदारी का भाव भी सिखाते हैं। उन्होंने छात्रों से असफलताओं से घबराए बिना मेहनत जारी रखने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने भी संबोधित किया।

Plantation Drive: मां की स्मृति में लगाया अमलताश का पौधा

राज्यपाल ने अपनी स्वर्गीय माता चम्पावती डेका की स्मृति में स्कूल परिसर में अमलताश का पौधा लगाया। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा और अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया।

बिहान की महिलाओं ने बांधी अनोखी राखी

कार्यक्रम के दौरान ‘बिहान’ योजना से जुड़ी आजीविका दीदियों द्वारा लगाई गई उत्पाद प्रदर्शनी का राज्यपाल ने अवलोकन किया। इस दौरान महिलाओं ने उन्हें धान और चावल के बीजों से तैयार हस्तनिर्मित राखी बांधी। राज्यपाल ने महिलाओं की इस रचनात्मक पहल की सराहना की।

मेधावी विद्यार्थियों और शिक्षकों का सम्मान

समारोह में शिक्षक एवं शिक्षाविद एस.एम. पाध्ये, डॉ. निशा झा, डॉ. डी.एन. राय और भूषण धुरंधर को सम्मानित किया गया। प्रतिभावान विद्यार्थियों में 12वीं के स्टेट टॉपर जिज्ञासु वर्मा, साक्षी वर्मा और 10वीं के अमित कुमार टंडन सहित पीएटी में चयनित प्रवीण डहरिया, ममता साहू और मयंक वर्मा को भी सम्मान मिला।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

You might also like!