Breaking

छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, टोल प्लाजा पर ट्रकों की कतार पर मांगा जवाब

Chhattisgarh 16 August 2026

post

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ते सड़क हादसों को लेकर हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। अब सड़क सुरक्षा से जुड़े मामलों में केवल चिन्हित ब्लैक स्पॉट ही नहीं, बल्कि सड़क किनारे और टोल प्लाजा पर खड़े भारी वाहनों से पैदा होने वाले दुर्घटना के खतरे को भी गंभीरता से लिया जा रहा है।

Advertisement

हाईकोर्ट ने टोल प्लाजा के आसपास ट्रकों की लंबी कतार और सड़क किनारे भारी वाहनों के खड़े रहने को लेकर संबंधित पक्षों से जवाब मांगा है। कोर्ट ने यह जानना चाहा है कि ऐसे वाहनों की वजह से यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा पर पड़ने वाले प्रभाव को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं।

सड़क हादसों को कम करने के लिए ब्लैक स्पॉट की पहचान और सुधार के साथ-साथ सड़क पर सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखना भी जरूरी है। हाईकोर्ट की सख्ती के बाद संबंधित विभागों पर टोल प्लाजा और प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों की आवाजाही व पार्किंग व्यवस्था को लेकर प्रभावी कदम उठाने का दबाव बढ़ गया है।

You might also like!