Breaking

PG Medical Stipend: छत्तीसगढ़ में PG डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, 1 अक्टूबर से मिलेगा बढ़ी हुई राशि

EDUCATION 27 September 2026

post

रायपुर। छत्तीसगढ़ के शासकीय मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत PG और अन्य डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी की गई है। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने स्टाइपेंड की संशोधित दरों को लेकर आदेश जारी कर दिया है। नई दरें 1 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी।

Advertisement

नई व्यवस्था के तहत पात्र मेडिकल छात्रों और डॉक्टरों को अब पहले की तुलना में अधिक मासिक स्टाइपेंड मिलेगा। संशोधित राशि के अनुसार कुछ श्रेणियों में स्टाइपेंड ₹94 हजार के करीब प्रति माह तक पहुंच जाएगा।

स्टाइपेंड में यह संशोधन शासकीय मेडिकल कॉलेजों में प्रशिक्षण और सेवाएं दे रहे डॉक्टरों के लिए लागू होगा। इससे PG डॉक्टरों समेत संबंधित श्रेणियों के मेडिकल छात्रों को आर्थिक लाभ मिलेगा।

इससे पहले राज्य सरकार की ओर से इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड में भी वृद्धि की जा चुकी है। चिकित्सा शिक्षा विभाग के नए आदेश के बाद अब PG और अन्य संबंधित श्रेणियों के डॉक्टरों को भी संशोधित दरों के अनुसार भुगतान किया जाएगा।

You might also like!