Breaking
- Crime News: लिफ्ट मांगने को लेकर हुआ विवाद, स्कूटी सवारों ने युवक पर किया चाक...
- Narayanpur Security: अदनार के जंगल में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, पुराने मा...
- Road Project: सेरीखेड़ी से सरोना तक बदलेगा सफर, 14.25 किमी सर्विस रोड चौड़ीकर...
- Sukma Relief News: डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने नक्सल पीड़ित परिवारों को दिया सहार...
- Health Chhattisgarh: स्वाइन फ्लू के 110 मामले, रायपुर में सबसे ज्यादा 56 मरीज
- Chhattisgarh LPG News: e-KYC पूरा नहीं कराने वालों के गैस कनेक्शन पर असर, 6 ल...
- Women Empowerment Chhattisgarh: महतारी वंदन की 31वीं किस्त से कुसुम की रक्षाब...
- Sports Raipur: राष्ट्रीय खेल दिवस पर केटीयू में पारंपरिक और नवाचारी खेलों की धूम
- Education Chhattisgarh: राज्यपाल रमेन डेका ने विद्यार्थियों से कहा- लक्ष्य के...
- Sports Chhattisgarh: खेल प्रतिभाओं को सम्मान, 666 खिलाड़ियों-प्रशिक्षकों को म...
20 योजनाएं बंद और 10 के बदले नाम! साय सरकार पर कांग्रेस का बड़ा हमला

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि साय सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान कांग्रेस शासनकाल में संचालित 20 जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया है, जबकि 10 अन्य योजनाओं के नाम बदल दिए गए हैं।

दीपक बैज ने कहा कि जिन योजनाओं का उद्देश्य किसानों, युवाओं, महिलाओं और जरूरतमंद वर्गों को लाभ पहुंचाना था, उन्हें बंद करने से प्रदेश के लाखों लोगों पर असर पड़ा है। उन्होंने दावा किया कि सरकार ने कई महत्वपूर्ण योजनाओं को जारी रखने के बजाय उनका स्वरूप बदल दिया या नए नामों से संचालित किया।
वहीं, इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। कांग्रेस इसे जनहित से जुड़ा मामला बता रही है, जबकि सरकार की ओर से विभिन्न अवसरों पर यह कहा जाता रहा है कि योजनाओं की समीक्षा कर उन्हें अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में यह मुद्दा प्रदेश की राजनीति में और गर्मा सकता है।







-1783291154007_m.webp)