Breaking
- Health Chhattisgarh: स्वाइन फ्लू के 110 मामले, रायपुर में सबसे ज्यादा 56 मरीज
- Chhattisgarh LPG News: e-KYC पूरा नहीं कराने वालों के गैस कनेक्शन पर असर, 6 ल...
- Women Empowerment Chhattisgarh: महतारी वंदन की 31वीं किस्त से कुसुम की रक्षाब...
- Sports Raipur: राष्ट्रीय खेल दिवस पर केटीयू में पारंपरिक और नवाचारी खेलों की धूम
- Education Chhattisgarh: राज्यपाल रमेन डेका ने विद्यार्थियों से कहा- लक्ष्य के...
- Sports Chhattisgarh: खेल प्रतिभाओं को सम्मान, 666 खिलाड़ियों-प्रशिक्षकों को म...
- Sports News: छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास को मिला नया मंच, मुख्यमंत्री साय ने ‘हमा...
- Education News: लक्ष्य को जुनून बनाकर मेहनत करें, सफलता जरूर मिलेगी—राज्यपाल ...
- Bastar Peace: 25 साल नक्सली संगठन में रहीं मीना ने जवानों की कलाई पर बांधी रा...
- Ration Dealers: 250 रुपये कमीशन की मांग के बीच 11 रुपये की बढ़ोतरी से विक्रेत...
Sports News: छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास को मिला नया मंच, मुख्यमंत्री साय ने ‘हमारे खिलाड़ी’ पुस्तक का किया विमोचन

रायपुर, 29 अगस्त 2026। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य खेल अलंकरण समारोह में छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास और खिलाड़ियों की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने वाली विशेष फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदर्शनी का अवलोकन करने के साथ कॉफी टेबल बुक ‘हमारे खिलाड़ी’ का विमोचन किया।

खेल विभूतियों के संघर्ष और उपलब्धियों की झलक
फोटो प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ की खेल विभूतियों के जीवन, संघर्ष, खेल साधना और उपलब्धियों को छायाचित्रों एवं जानकारियों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए प्रदेश के खेल इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की पहल की सराहना की।
प्रदर्शनी में शहीद राजीव पाण्डेय, शहीद पंकज विक्रम, शहीद कौशल यादव और शहीद विनोद चौबे सहित प्रदेश की अनेक खेल विभूतियों के जीवन एवं योगदान को स्थान दिया गया। इसके अलावा वीर हनुमान सिंह के जीवन और खेल जगत में उनके उल्लेखनीय योगदान को भी प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया।
प्रदर्शनी में खिलाड़ियों के संघर्ष से सफलता तक के सफर को भी दर्शाया गया है। उनके जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंगों के जरिए युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया है।
‘हमारे खिलाड़ी’ में दर्ज हुई खेल प्रतिभाओं की उपलब्धियां
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर ‘हमारे खिलाड़ी’ कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। पुस्तक में छत्तीसगढ़ का राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों के जीवन परिचय, खेल यात्रा, उपलब्धियों और योगदान को आकर्षक तस्वीरों के साथ संकलित किया गया है।
यह पुस्तक प्रदेश के खिलाड़ियों की उपलब्धियों को दस्तावेज के रूप में सुरक्षित करने के साथ छत्तीसगढ़ की खेल विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
खेल इतिहास और वर्तमान प्रतिभाओं को एक मंच
फोटो प्रदर्शनी और कॉफी टेबल बुक को खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा जनसंपर्क विभाग द्वारा तैयार किया गया है। इनके माध्यम से प्रदेश की खेल विभूतियों, ऐतिहासिक उपलब्धियों और वर्तमान खिलाड़ियों की सफलता को एक साथ प्रस्तुत किया गया है।
इस पहल का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के गौरवशाली खेल इतिहास को सामने लाने के साथ युवा खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है।
ये रहे प्रमुख अतिथि
कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, तकनीकी शिक्षा मंत्री खुशवंत साहेब, सांसद बृजमोहन अग्रवाल और विजय बघेल, विधायक पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू एवं सुनील सोनी, छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर, ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ. विक्रम सिसोदिया सहित विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी, खिलाड़ी, प्रशिक्षक और खेलप्रेमी मौजूद रहे।


_m.webp)



