Breaking
- विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कमला नेहरू महाविद्यालय में विशेष व्याख्यान, यु...
- छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, टोल प्लाजा पर ट्रकों की कतार पर ...
- शिकार की तैयारी कर रहा शिकारी गिरफ्तार, जाल समेत गुलेल और अन्य सामान बरामद
- लोकभवन में स्वतंत्रता दिवस पर स्वागत समारोह, प्रदेश की विभिन्न क्षेत्रों की ह...
- शराब को लेकर मां-बेटे में विवाद, बेटे पर मां की हत्या का आरोप
- असम के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने दिए 5 करोड़ रुपये, CM स...
- प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों ने घरों में तिरंगा फहराकर मनाया 80वां...
- स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्कूली बच्चों ने बिखेरी संस्कृति की रंगत, सरगुजा स...
- स्वतंत्रता दिवस 2026: रायपुर में CM साय ने फहराया तिरंगा, 17 प्लाटूनों ने किय...
- स्वतंत्रता संग्राम से विकसित छत्तीसगढ़ तक की गौरवगाथा, टाउन हॉल में सात दिवसी...
स्वतंत्रता संग्राम से विकसित छत्तीसगढ़ तक की गौरवगाथा, टाउन हॉल में सात दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी शुरू

रायपुर, 15 अगस्त 2026। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर के ऐतिहासिक टाउन हॉल में जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम, वीर सेनानियों के योगदान, ‘वंदे मातरम्’ की 150 वर्षों की यात्रा और प्रदेश की विकास यात्रा को एक मंच पर प्रस्तुत किया गया है।

मुख्यमंत्री साय ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि देश की आजादी में छत्तीसगढ़ के अनेक वीर सपूतों ने संघर्ष और बलिदान दिया। उनकी गौरवगाथा को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हमारा दायित्व है। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रदर्शनियां युवाओं को इतिहास, राष्ट्रप्रेम और अपने कर्तव्यों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। प्रदर्शनी में स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े दुर्लभ छायाचित्रों और दस्तावेजों के साथ महात्मा गांधी के छत्तीसगढ़ प्रवास तथा प्रदेश के स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को भी प्रदर्शित किया गया है।
‘वंदे मातरम्’ की 150 वर्षों की यात्रा बनी खास आकर्षण
प्रदर्शनी में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की 150 वर्षों की ऐतिहासिक यात्रा को विशेष स्थान दिया गया है। इसके अलावा महिलाओं, किसानों, युवाओं और श्रमिकों के लिए संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं तथा सुशासन और आधुनिक अधोसंरचना के माध्यम से बदलते छत्तीसगढ़ की तस्वीर भी दिखाई गई है। एआई तकनीक के माध्यम से प्रदेश के पर्यटन और धार्मिक स्थलों की पृष्ठभूमि में डिजिटल तस्वीर बनाने की सुविधा भी आगंतुकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी है।
टाउन हॉल और शहीद स्मारक के लिए 50-50 लाख की घोषणा
मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक टाउन हॉल और शहीद स्मारक के संरक्षण, सौंदर्यीकरण एवं नवीनीकरण के लिए 50-50 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार ‘विरासत से विकास तक’ की सोच के साथ आगे बढ़ रही है और आधुनिक विकास के साथ प्रदेश की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों को भी संरक्षित किया जाएगा।
प्रदर्शनी 15 से 21 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से रात 8 बजे तक आम नागरिकों के लिए खुली रहेगी। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से युवाओं और विद्यार्थियों से प्रदर्शनी का अवलोकन करने की अपील की।







