Breaking

Swine Flu Alert: छत्तीसगढ़ में 24 घंटे में H1N1 के 10 नए केस, संक्रमितों का आंकड़ा 115 पहुंचा

Chhattisgarh 31 August 2026

post

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में 10 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में स्वाइन फ्लू के कुल मामलों की संख्या 105 से बढ़कर 115 हो गई है। वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या भी 18 से बढ़कर 28 पहुंच गई है।

Advertisement

राजधानी रायपुर में भी संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। यहां पिछले 24 घंटे में 3 नए मरीज मिले हैं, जिसके बाद रायपुर में अब तक संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 54 हो गई है। राजधानी में एक्टिव केस भी 6 से बढ़कर 9 हो गए हैं। वहीं दुर्ग जिले में भी स्वाइन फ्लू के 3 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 10 और सक्रिय मरीजों की संख्या 5 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की जा रही है। सर्दी, खांसी, बुखार, गले में खराश या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है। भीड़भाड़ वाली जगहों पर सावधानी बरतने, हाथों की स्वच्छता बनाए रखने और संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचने जैसे उपाय संक्रमण के प्रसार को कम करने में मददगार हो सकते हैं।

You might also like!