Breaking
- Crime News: खेत की मेंड़ काटकर पानी मोड़ने के विवाद में युवक की हत्या, घर पहु...
- Power Network: भनपुरी-गोंदवारा में बिजली कटौती से मिलेगी राहत, 2.31 करोड़ से ...
- Chhattisgarh Health Alert: स्वाइन फ्लू के 105 मामले सामने आए, रायपुर में सबसे...
- Road Safety: सेंदरी और रानीगांव के ब्लैक स्पॉट पर बनेंगे दो अंडरब्रिज, 52.87 ...
- Chhattisgarh Education: शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी में नेटवर्क नहीं बनेगा रोड़...
- Raipur Power Network: भनपुरी-गोंदवारा में बिजली कटौती से मिलेगी राहत, 2.31 कर...
- Raipur Crime: मंदिर हसौद के जुगेसर में महिला की बेरहमी से हत्या, सिर और चेहरे...
- Raksha Bandhan 2026: संस्कृत में भाई-बहन को भेजें रक्षाबंधन की खास शुभकामनाएं...
- Chhattisgarh UCC: समान नागरिक संहिता पर रायपुर में व्यापक मंथन, धार्मिक-सामाज...
- Jashpur Women Empowerment: केरसई में बहनों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को ब...
Chhattisgarh Education: शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी में नेटवर्क नहीं बनेगा रोड़ा, ऑफलाइन मोड और बायोमीट्रिक सुविधा शुरू

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए विद्या समीक्षा केंद्र एप को अपग्रेड किया गया है। अब इंटरनेट कनेक्टिविटी कमजोर होने या नेटवर्क उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में भी शिक्षक अपनी उपस्थिति दर्ज कर सकेंगे। एप में ऑफलाइन मोड और बायोमीट्रिक ऑथेंटिकेशन की सुविधा जोड़ी गई है।

नई व्यवस्था के तहत शिक्षक स्कूल परिसर में इंटरनेट के बिना भी मोबाइल एप के माध्यम से चेक-इन कर सकेंगे। उपस्थिति का रिकॉर्ड मोबाइल में सुरक्षित रहेगा और जैसे ही इंटरनेट कनेक्शन उपलब्ध होगा, यह जानकारी स्वतः सर्वर पर अपडेट हो जाएगी। इससे दूरस्थ और नेटवर्क की समस्या वाले क्षेत्रों में कार्यरत शिक्षकों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
1.75 लाख शिक्षक-कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
इस सुविधा का लाभ प्रदेश के प्राथमिक, मिडिल, हाई और हायर सेकंडरी स्कूलों के साथ शिक्षा विभाग के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत करीब 1.75 लाख शिक्षक एवं कर्मचारियों को मिलेगा। बायोमीट्रिक ऑथेंटिकेशन के माध्यम से उपस्थिति की प्रक्रिया को अधिक विश्वसनीय और पारदर्शी बनाने का प्रयास किया गया है।
ऑफलाइन सुविधा शुरू होने से नेटवर्क की वजह से उपस्थिति दर्ज नहीं हो पाने जैसी समस्याएं कम होंगी। साथ ही, इंटरनेट उपलब्ध होने पर रिकॉर्ड के स्वतः सर्वर पर सिंक्रोनाइज होने से शिक्षकों को बार-बार उपस्थिति दर्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी।






