Breaking
- Women Empowerment: तालाब से महिलाओं ने संवारी अपनी तकदीर, मछली पालन से लाखों ...
- Tourism Awards: छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्षेत्र के बेहतरीन काम को मिलेगा सम्मान,...
- Women Empowerment News: नारी सम्मान और स्वावलंबन से समृद्ध छत्तीसगढ़ का संकल्...
- Nepal Flood News: नेपाल बाढ़ में लापता भारतीयों को लेकर मंत्री राजेश अग्रवाल ...
- Cultural Event News: रायपुर में तीन दिन गूंजेंगी छत्तीसगढ़ की लोकधुनें, ‘रंग ...
- Critical Minerals: नवा रायपुर में कल होगा खनिज ब्लॉक्स की नीलामी को लेकर रोड शो
- Bastar Change: छिंदनार में बदली तस्वीर, धमाकों की जगह ग्रामीणों ने सुनी ‘मन क...
- Mann Ki Baat: मुख्यमंत्री साय ने 137वीं कड़ी सुनी, नशामुक्त युवा और नवाचारों ...
- Raipur Stray Cattle Drive: सड़कों पर खुले मवेशियों पर निगम सख्त, धरपकड़ के सा...
- Crime News: लिफ्ट मांगने को लेकर हुआ विवाद, स्कूटी सवारों ने युवक पर किया चाक...
मुख्यमंत्री साय आज सोनाखान में 101 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमि पूजन

कसडोल। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज स्वतंत्रता सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह की जन्मभूमि एवं कर्मभूमि सोनाखान पहुंचेंगे। इस गौरवशाली अवसर पर मुख्यमंत्री शहीद वीर नारायण सिंह को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के समग्र विकास के लिए 101 करोड़ 44 लाख 53 हजार रुपये के 119 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन करेंगे।

मुख्यमंत्री द्वारा दिए जाने वाले इस विकास पैकेज में 75 करोड़ 55 लाख रुपये की लागत के 88 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है, जिससे ये योजनाएं तुरंत क्षेत्र की जनता को समर्पित हो जाएंगी।
31 नए कार्यों का शिलान्यास
वहीं, 25 करोड़ 89 लाख 48 हजार रुपये की लागत के 31 नए विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा, जो भविष्य में क्षेत्र की प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेंगे। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, जिले के प्रभारी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, जांजगीर-चांपा सांसद कमलेश जांगड़े, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
घर-घर शुद्ध जल और सिंचाई सुविधाओं पर फोकस
मुख्यमंत्री द्वारा जिन प्रमुख कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा, उनमें जन स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत कई महत्वपूर्ण नल जल प्रदाय योजनाएं शामिल हैं। इन योजनाओं से विभिन्न ग्रामों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित होगी।
प्रमुख लोकार्पित कार्यों में ग्राम ओड़ान में दो करोड़ 40 लाख 85 हजार की लागत से रेट्रोफिटिंग नल जल प्रदाय योजना, ग्राम खरतोरा में दो करोड़ 35 लाख आठ हजार की लागत से रेट्रोफिटिंग नल जल प्रदाय योजना, ग्राम सकरी (स) में एक करोड़ 90 लाख की लागत से रेट्रोफिटिंग नल जल प्रदाय योजना, ग्राम गोरधा में एक करोड़ 72 लाख 22 हजार की लागत से एकल नल जल प्रदाय योजना और ग्राम दतान (ख) में एक करोड़ 61 लाख 24 हजार की लागत से रेट्रोफिटिंग नल जल प्रदाय योजना प्रमुख हैं।
जल संसाधन विभाग के कार्यों से मजबूत होगा कृषि ढांचा
आगामी विकास की आधारशिला रखते हुए, जल संसाधन विभाग के कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा। ये परियोजनाएं सिंचाई और जल संरक्षण को मजबूती प्रदान करेंगी, जिससे किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। प्रमुख भूमिपूजन कार्यों में पांच करोड़ 84 लाख 11 हजार रुपये की लागत से विकासखंड कसडोल के ग्राम अर्जुनी में जोंक शीर्ष जीर्णोध्दार एवं तटबंध निर्माण शामिल है।
ये परियोजनाएं भी प्रस्तावित हैं
इसके अतिरिक्त, तीन करोड़ 63 लाख 35 हजार रुपये की लागत से बलौदा बाजार अंतर्गत लवन शाखा नहर के तिल्दा, करदा लाटा एवं सिरियाडीह माइनर का जीर्णोध्दार एवं पुनर्निर्माण होगा। जल संरक्षण के लिए विकासखंड कसडोल के मटिया नाला में तीन करोड़ 36 लाख 60 हजार रुपये की लागत से स्टापडेम निर्माण तथा विकासखंड पलारी के ग्राम परसाडीह में खोरसीनाला में दो करोड़ 99 लाख 33 हजार रुपये की लागत से स्टापडेम निर्माण भी प्रस्तावित है।







