Breaking
- Road Repair Alert: कोरबा में सड़कों की मरम्मत तेज करने के निर्देश, निर्माण का...
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ दौरा, बस्तर दशहरा के ऐतिहासिक मुरिया द...
- Sports News: Asian Games 2026 के पदकवीरों से PM मोदी ने की मुलाकात, महिला खिल...
- Raipur News: हल्दी बीज वितरण में अनियमितता, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दिए...
- बाढ़ से बर्बाद किसान सड़क पर उतरे, कलेक्ट्रेट का घेराव कर दी ट्रैक्टरों से जग...
- VB-G RAM G के तकनीकी सहायकों की राज्य स्तरीय हड़ताल, नियमितीकरण की मांग को ले...
- Raigarh News: किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकत...
- Dantewada News: नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण...
- Narayanpur News: वनांचल में उम्मीदों का जल, नारायणपुर के दूरस्थ गांव बागझर मे...
- Raipur News: गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन, किसानों को अब 425 रुपय...
मुख्यमंत्री श्री साय ने किया प्रधानमंत्री श्री मोदी के आगामी छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों का निरीक्षण: "हर व्यवस्था हो गरिमामय और त्रुटिरहित"

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आगामी छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर में विभिन्न कार्यक्रम स्थलों का सघन निरीक्षण किया और तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस प्रवास को राज्य के लिए 'गौरव का अवसर' बताते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक व्यवस्था 'उत्कृष्टता का प्रतीक' बने और उसमें प्रदेश की संस्कृति, आत्मगौरव और प्रगति की स्पष्ट झलक दिखाई दे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने सबसे पहले नवा रायपुर स्थित श्री सत्य साईं हॉस्पिटल का दौरा किया। उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा, सभागार व्यवस्था, मंच और आमंत्रित अतिथियों के बैठने की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।
इसके बाद, मुख्यमंत्री प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ध्यान केंद्र पहुँचे। यहाँ उन्होंने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की बिंदुवार समीक्षा की और ध्यान केंद्र के सभागार, मेडिटेशन रूम तथा बाहरी परिसर का निरीक्षण करते हुए सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री श्री साय ने शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह संग्रहालय जनजातीय समाज की वीरता, बलिदान और अस्मिता का अमर प्रतीक बनेगा। उन्होंने निर्देश दिया कि संग्रहालय के प्रत्येक अनुभाग को इस प्रकार तैयार किया जाए कि आगंतुक छत्तीसगढ़ के जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली अध्याय से गहराई से परिचित हो सकें। उन्होंने प्रदर्शनी दीर्घाओं, मल्टीमीडिया गैलरी और स्मृति कक्ष की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
अंत में, मुख्यमंत्री श्री साय ने नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव स्थल का दौरा कर तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने मुख्य मंच, पार्किंग क्षेत्र, विभागीय डोम, प्रदर्शनी दीर्घा, वीआईपी दीर्घा और आमजन के लिए बनाए गए मार्गों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि राज्योत्सव छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों और आत्मविश्वास का उत्सव है, इसलिए यह आयोजन उत्कृष्टता की नई मिसाल स्थापित करे।
मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरे करने और सुरक्षा, स्वच्छता तथा आमजन की सुविधा से जुड़े सभी बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने के कड़े निर्देश दिए।
इस अवसर पर वन मंत्री श्री केदार कश्यप, मुख्य सचिव श्री विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।







