Breaking

Sports Event: ‘बचपन सीरीज’ में 25 से 65 वर्ष तक के लोगों ने फिर जिए बचपन के दिन, पारंपरिक खेलों ने लौटाईं पुरानी यादें

Chhattisgarh 24 August 2026

post

रायपुर। Sports Enthusiast Association (SEA) की ओर से अगस्त महीने में आयोजित ‘बचपन सीरीज’ ने 25 से 65 वर्ष तक के सदस्यों को उनके बचपन की सुनहरी यादों से दोबारा जोड़ दिया। चार रविवार तक चले इस आयोजन में सदस्यों ने बचपन में खेले जाने वाले पारंपरिक और मनोरंजक खेलों में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

Advertisement

‘बचपन सीरीज’ की परिकल्पना और आयोजन SEA के सदस्य आनंद सोनी ने किया। कार्यक्रम में अलग-अलग आयु वर्ग के सदस्यों ने उम्र की सीमाओं को पीछे छोड़कर खेलों का आनंद लिया। मैदान में कहीं हंसी-खुशी का माहौल रहा तो कहीं बचपन के दिनों की पुरानी यादें ताजा होती नजर आईं।

खेलों ने बढ़ाया आपसी जुड़ाव

आयोजन के दौरान सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिला। बचपन के खेलों ने केवल पुरानी यादों को ही वापस नहीं लौटाया, बल्कि सदस्यों के बीच आपसी संवाद, मित्रता और सकारात्मक ऊर्जा को भी बढ़ावा दिया।

इस आयोजन की खासियत यह रही कि इसमें उम्र किसी तरह की बाधा नहीं बनी। 25 वर्ष से लेकर 65 वर्ष तक के सदस्यों ने एक साथ खेलों में हिस्सा लेकर बचपन की मस्ती को दोबारा महसूस किया।

चार रविवार तक चला आयोजन

अगस्त महीने के चार रविवारों में आयोजित इस सीरीज का उद्देश्य सदस्यों को रोजमर्रा की व्यस्तता से अलग मनोरंजन और सामूहिक गतिविधियों से जोड़ना रहा। खेलों के दौरान सदस्यों ने एक-दूसरे का उत्साह बढ़ाया और पुराने दौर के खेलों की यादों को साझा किया।

आयोजन में SEA के अध्यक्ष समीर सिंह और सचिव नीलेश सहित संगठन के अन्य सदस्य भी शामिल रहे।

You might also like!