Breaking

Crime News: रेलवे ठेकेदार के चौकीदार की सिर पर वार कर हत्या, CCTV फुटेज से आरोपी की तलाश

Chhattisgarh 03 September 2026

post

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रेलवे निर्माण सामग्री की निगरानी कर रहे चौकीदार की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना में आरोपी ने लोहे की वस्तु से चौकीदार के सिर पर हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पूरी वारदात वहां लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

Advertisement

सिर पर किया गया जोरदार हमला

मामला तोरवा थाना क्षेत्र की आरपीएफ कॉलोनी का बताया जा रहा है। रेलवे ठेकेदार द्वारा रखे गए निर्माण सामग्री के स्टोर की सुरक्षा में तैनात चौकीदार नरेश कुमार गुप्ता पर आरोपी ने हमला किया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। नरेश मूल रूप से बिहार के आरा के रहने वाले थे और करीब दो वर्षों से बिलासपुर में रह रहे थे।

CCTV में कैद हुई वारदात

हत्या की पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हुई है। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया है, जिसने हाफ पैंट और टी-शर्ट पहन रखी थी। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की पहचान और तलाश में जुटी है। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद GRP, RPF और तोरवा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। FSL टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस हत्या के पीछे की वजह और आरोपी की पहचान समेत अलग-अलग पहलुओं की जांच कर रही है।

You might also like!