Breaking
- Chhattisgarh Teachers Day News: शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने गुरुजनों को...
- Development News: रिंग रोड से केलो रिवर फ्रंट तक विकास परियोजनाओं की रफ्तार ब...
- Bastar Education News: नक्सल प्रभावित इलाकों में फिर गूंजी स्कूलों की घंटी, श...
- Crime News: पानी के छींटे को लेकर हुआ विवाद बना हत्या की वजह, नाबालिग ने हथौड...
- Electricity News: बकाया बिजली बिल पर विधायक चैतराम अटामी के आवास की कटी बिजली...
- Korba Road News: जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, बारिश के बीच चक्...
- साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, कृषि विश्वविद्यालय में हुई विशेष कार...
- Raipur Recruitment News: सरकारी विभागों में खाली पदों पर भर्ती की समीक्षा, मु...
- Raipur Culture News: ‘रंग तरंग’ के अंतिम दिन लोक वाद्ययंत्रों की थाप पर जीवंत...
- Ambikapur Environment News: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से हरित होंगी गृह निर्माण मं...
'चलो संसद' प्रदर्शन के बीच CJP का दावा- सरकार ने बातचीत के लिए बुलाया, जेपी नड्डा ने धरना खत्म करने की अपील

नई दिल्ली। 'चलो संसद' अभियान के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दावा किया है कि सरकार की ओर से उन्हें बातचीत के लिए आमंत्रित किया गया था। वहीं केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि बातचीत का प्रस्ताव प्रदर्शनकारियों की ओर से आया था।

सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया कि उनकी और पार्टी नेता आशुतोष रांका की केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात हुई। उन्होंने कहा कि नड्डा ने उनकी बात सुनी और मुद्दों पर चर्चा का आश्वासन दिया।
सौरव दास ने इस मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर साझा करते हुए दावा किया कि सरकार ने बातचीत की पहल की है।
उधर, जेपी नड्डा ने भी एक्स पर पोस्ट कर मुलाकात की पुष्टि की। हालांकि उन्होंने कहा कि बातचीत का प्रस्ताव प्रदर्शनकारियों की ओर से आया था। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया का सम्मान करते हुए धरना समाप्त करने और संवाद के जरिए समाधान निकालने की अपील की।
फिलहाल दोनों पक्षों के बयानों में बातचीत की पहल को लेकर अलग-अलग दावे सामने आए हैं, जबकि मुलाकात की पुष्टि दोनों ने की है।






-1783291154007_m.webp)