Breaking
- Development Works Inauguration : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुंगेली जिले क...
- जनजाति समाज के विकास और उत्थान को देख कांग्रेस पार्टी पीड़ा में है, मंत्री के...
- Birsa Munda Jayanti Special Article : आदिवासी अस्मिता और संस्कृति के रक्षक, म...
- Tribal Women Empowerment Chhattisgarh : आदिवासी महिलाओं की अस्मिता, स्वाभिमान...
- Digital Governance Meeting : नागरिकों और विद्यार्थियों के आधार व बायोमेट्रिक ...
- Tribal Pride Day Chhattisgarh : जनजातीय गौरवशाली विरासत के सम्मान से सशक्त और...
- CG Agriculture Department Press Conference : किसानों की आर्थिक समृद्धि और खेत...
- CG School PPP Model : छत्तीसगढ़ में पीपीपी मॉडल पर संचालित होंगे 207 सरकारी स...
- CG Government Major Decisions : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ऐतिहासिक फैसला,...
- Janjatiy Gaurav Divas : छत्तीसगढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनेगा जनजातीय गौरव दिव...
CM Sai Statement on Paddy Procurement : प्रदेश में धान खरीदी की सभी तैयारियां पूरी, 15 नवंबर से होगी शुरुआत; धरमजयगढ़ में म मनेगा राज्य स्तरीय जनजाति गौरव दिवस

रायपुर, 12 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज एक दिवसीय दौरे पर भोपाल के लिए रवाना हो गए हैं। भोपाल रवाना होने से पहले रायपुर विमानतल पर मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने राज्य में आगामी धान खरीदी की तैयारियों और 15 नवंबर को आयोजित होने वाले जनजाति गौरव दिवस के राज्य स्तरीय समारोह को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

धान खरीदी के लिए सरकार पूरी तरह तैयार
प्रदेश में धान खरीदी की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्पष्ट किया कि प्रशासन ने सभी जरूरी पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में 15 नवंबर से धान खरीदी की शुरुआत होने जा रही है, जिसके लिए सभी उपार्जन केंद्रों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सरकार किसानों से सुगमता और पारदर्शिता के साथ धान खरीदी करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
धरमजयगढ़ में मनेगा जनजाति गौरव दिवस, राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे शामिल
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती (15 नवंबर) के अवसर पर पूरे देश में मनाए जाने वाले 'जनजाति गौरव दिवस' को लेकर सीएम साय ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए बड़े सौभाग्य का विषय है कि इस बार राज्य स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में किया जा रहा है। इस भव्य कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी विशेष रूप से शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को इस महापर्व की अग्रिम शुभकामनाएं भी दी हैं।







