Breaking
- Accident News: जोक नदी हादसे में पांचवें दिन मिला लापता भागीरथी साहू का शव
- Crime News: रेलवे ठेकेदार के चौकीदार की सिर पर वार कर हत्या, CCTV फुटेज से आर...
- Cyber Crime News: 500 रुपये की ड्रेस के चक्कर में नर्स से करीब 1 लाख की ठगी, ...
- Raipur Education News: दृष्टिबाधित विद्यार्थियों की शिक्षा को आसान बना रहा ऑड...
- Chennai Tourism News: दक्षिण भारत के पर्यटन बाजार में छत्तीसगढ़ की दस्तक, 130...
- Raigarh Property News: महिलाओं के नाम संपत्ति की रजिस्ट्री पर बड़ी राहत, शुल्...
- Raipur PWD News: बरसात के बाद निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार, अक्टूबर में ह...
- Chhattisgarh Industrial News: माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक नई औद्...
- Cultural News: गुदुम बाजा और मोहरी की धुनों से गूंजा ‘रंग-तरंग’, लोक संस्कृति...
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से अन्नू तिवारी को मिला मातृत्व का आर्थिक सहारा...
पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे: सीएम साय ने 3 करोड़ जनता की ओर से जताया आभार, कहा- यह नया भारत किसी को छोड़ता नहीं

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक विशेष प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व और उनके कार्यकाल के गौरवशाली 12 वर्ष पूरे होने पर अपनी ओर से और छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता की ओर से गहरा आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के राजनीतिक और विकास के इतिहास में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है, जिसने वैश्विक स्तर पर भारत की साख को कई गुना मजबूत किया है।

प्रेस वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री के मूल मंत्र को रेखांकित करते हुए कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के ध्येय वाक्य के साथ आज उनके सशक्त नेतृत्व में एक समृद्ध, सुरक्षित और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण हो रहा है। देश का हर वर्ग आज विकास की मुख्यधारा से जुड़कर गौरवान्वित महसूस कर रहा है। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचलों और गांवों तक पहुंच रहा है।
विदेश नीति और देश की आंतरिक सुरक्षा पर बात करते हुए मुख्यमंत्री साय ने पीएम मोदी के कड़े रुख की सराहना की। उन्होंने बेहद कड़े शब्दों में कहा कि आज देश एक ऐसे 'नए भारत' के रूप में उभर चुका है, जो अपनी तरफ से किसी को बेवजह छेड़ता नहीं है, लेकिन यदि कोई देश की संप्रभुता या सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश करता है, तो यह नया भारत उन छेड़ने वालों को किसी भी कीमत पर छोड़ता भी नहीं हैं। सीएम साय ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में पीएम मोदी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ विकास के नए आयामों को छुएगा।







