Breaking
- Dussehra 2026: प्रदोष काल में ही क्यों किया जाता है रावण दहन? जानिए इस प्राची...
- छत्तीसगढ़ के दो कलाकारों को मिला प्रतिष्ठित 'उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस...
- Election Commission SSR-2027 Schedule: मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्...
- Railway Network Expansion: रेल नेटवर्क के तेजी से विस्तार से बदल रही छत्तीसगढ...
- Development Works Review: रायगढ़ के विकास कार्यों में नहीं चलेगी कोई देरी, वि...
- फॉरेक्स ट्रेडिंग और इंस्टीट्यूट खोलने के नाम पर 18.63 लाख की ठगी, दुर्ग पुलिस...
- Fire in Raipur Tar Factory: रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र की डामर फैक्ट्री ...
- Dhamtari Crime News: 8 साल तक छिपाकर रखे हीरे, बेचने निकला तो धमतरी पुलिस ने ...
- Dhamtari Crime News: 8 साल तक छिपाकर रखे हीरे, बेचने निकला तो धमतरी पुलिस ने ...
- Illegal Liquor Seized in Jagdalpur: जगदलपुर में दशहरा मेले में बेचने की तैयार...
छत्तीसगढ़ में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान खोलने की पहल, अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) की स्थापना का प्रस्ताव रखा। इस दौरान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे। बैठक में राज्य के विकास, स्वास्थ्य सेवाओं, जनकल्याण और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री ने बताया कि नई दिल्ली और पणजी में संचालित अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान आयुर्वेद चिकित्सा, अनुसंधान और नवाचार के उत्कृष्ट केंद्र के रूप में स्थापित हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक औषधीय संपदा, वन संसाधनों और पारंपरिक जनजातीय औषधीय ज्ञान से समृद्ध राज्य है। ऐसे में यहां AIIA की स्थापना से आयुर्वेद चिकित्सा, शोध और उच्च शिक्षा को नई दिशा मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि केंद्रीय बजट 2026 में घोषित तीन नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थानों में से एक छत्तीसगढ़ को दिया जाए। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेशवासियों को उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं, युवाओं को शोध और शिक्षा के अवसर तथा मध्य भारत के नागरिकों को बेहतर आयुर्वेदिक उपचार का लाभ मिलेगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य में विकास और जनकल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए केंद्र की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।







