Breaking

सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिया संज्ञान, लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में नहीं निरस्त होंगी विवाह समारोह की बुकिंग

Chhattisgarh RRT News Desk 07 November 2025

post

जागरण संवाददाता, लखनऊ : वैवाहिक और अन्य बड़े समारोहों के लिए बेहद मुफीद माने जाने वाले इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान (आइजीपी), गोमती नगर में दस दिन के लिए सभी समारोहों की बुकिंग अब निरस्त नहीं होंगी। बुकिंग निरस्त होने के कारण आमजन को हो रही परेशानी का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया।

Advertisement

मुख्यमंत्री के निर्देश पर लखनऊ विकास प्राधिकरण ने 21 से 30 नवंबर के मध्य आइजीपी की उन सभी बुकिंग को बहाल कर दिया है, जिन्हें पूर्व में इन्वेस्ट यूपी के कहने पर ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के आयोजन के लिए निरस्त किया गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास ही आवास मंत्रालय है, जिसके अधीन सभी विकास प्राधिकरण हैं।

इन्वेस्ट यूपी ने लखनऊ विकास प्राधिकरण को पत्र भेजा गया था। जिसमें ‘ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी-5.0’ के आयोजन के लिए 21 नवम्बर से 30 नवबंर तक इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान परिसर को इन्वेस्ट यूपी के नाम पर आरक्षित करने का अनुरोध किया गया था।


जिसके क्रम में उक्त अवधि में सभी बुकिंग को निरस्त करते हुए परिसर को दस दिनों के लिए इन्वेस्ट यूपी के नाम पर आरक्षित कर दिया गया था। इसके कारण पूर्व में विवाह समारोह आदि के लिए इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के विभिन्न हॉल एवं लॉन की बुकिंग कराने वाले परिवार असमंजस में पड़ गये थे।

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी-5.0 के लिए 21 नवंबर से 30 नवबंर के मध्य पूर्व में निरस्त की गयीं सभी 41 बुकिंग को बहाल कर दिया गया है। अब विवाह समारोह आदि के लिए बुकिंग कराने वाले लोग निर्धारित तारीखों पर आइजीपी में अपने आयोजन कर सकेंगे। इस सम्बंध में इन्वेस्ट यूपी से पत्र भी प्राप्त हो गया है, जिसके मुताबिक फिलहाल उन्हें आइजीपी की बुकिंग की आवश्यकता नहीं है।

You might also like!