Breaking
- CG Paddy Procurement Update 2026: छत्तीसगढ़ में अब तक 4.44 लाख मीट्रिक टन धान...
- Chhattisgarh Delimitation Women Reservation Proposal: केंद्रीय कैबिनेट की मंज...
- Releases Surhutti Magazine Bachhar Panchang: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्...
- Aaj Ka Rashifal 28 November 2026: मेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी 12 राशियो...
- Gajar Ka Halwa Without Grating Pressure Cooker Recipe: बिना गाजर घिसे प्रेशर ...
- Jashpur Solar Power Plant Kunjara: जशपुर के ग्राम कुंजारा में 280 किलोवाट का ...
- CM Vishnu Deo Sai Paddy Procurement Statement: मैं स्वयं किसान का बेटा हूं, ख...
- Raipur Minor Rape Case Arrest: राजधानी रायपुर में 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा से...
- CG Child Marriage Free Campaign Laxmi Rajwade: बच्चों के बचपन की रक्षा में सम...
- PM JANMAN Yojana Surguja Pahadi Korwa Sukhni: पीएम-जनमन योजना से पहाड़ी कोरवा...
छत्तीसगढ़ में चक्रवात 'मोंथा' का दिखा असर, 27 जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी; जानिए लोकेशन

देश के अलग-अलग हिस्सों में 'मोथा' चक्रवात का असर दिखने लगा है। छत्तीसगढ़ में भी इसका असर दिखने लगा है। बीते 24 घंटे से राज्य की राजधानी समेत कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं। इधर मौसम विभाग ने 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 17 जिलों में यलो अलर्ट जारी कर दिया है। तेज हवाओं के बीच गरज-चमक के साथ बारिश की संभावनाएं बनी हुई हैं।

मौसम विभाग की तरफ से इन इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनके नाम हैं- मुंगेली, कबीरधाम, मोहला- मानपुर-अंबागढ़ चौकी, राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, बीजापुर, नारायणपुर, कांकेर, बालोद और दुर्ग। वहीं आगे उन इलाकों के नाम हैं, जहां यलो अलर्ट जारी किया गया है।
रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर, सक्ती, सुकमा, दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, बलौदा बाजार, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और सारंगढ़-बिलाईगढ़ हैं। इन इलाकों में भी बारिश होने की संभावना है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
बीते 24 घंटों में हुई बारिश को देखते हुए राज्य का अधिकतम तापमान दुर्ग में 30.2 डिग्री सेल्सियस और पेंड्रा में न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। कई इलाकों में 50-60 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं। सबसे ज्यादा प्रभाव वाले इलाके बस्तर संभाग के हैं।
इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट ने एक बुलेटिन में बताया कि तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर साइक्लोनिक तूफान 'मोंथा' पिछले छह घंटों में 15 kmph की स्पीड से लगभग उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा है। यह वेदर सिस्टम सुबह 5.30 बजे आंध्र प्रदेश में काकीनाडा से 100 km पश्चिम में सेंटर था। जैसे-जैसे ये उत्तर की तरफ बढ़ेगा, इससे प्रभावित होने वाले इलाकों में बारिश-तूफान और तेज हवाओं का दौर देखने को मिलेगा।
इस चक्रवात का नाम थाइलैंड ने दिया है। थाई भाषा में मोथा शब्द का मतलब खुशबूदार फूल होता है। आपको बताते चलें कि चक्रवातों के नामकरण का काम विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) और एशियाई क्षेत्रीय सूची के तहत किया जाता है। हिंद महासागर क्षेत्र में 13 देश मिलकर चक्रवातों के नाम तय करते हैं—जिनमें भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, मालदीव, म्यांमार, ओमान, थाईलैंड, ईरान, कतर, सऊदी अरब, यूएई और यमन शामिल हैं।







