Breaking

चौंकाने वाला मामला: जिसे मृत समझकर किया अंतिम संस्कार, वही युवक 18 दिन बाद मिला जिंदा

Chhattisgarh 17 August 2026

post

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। परिवार जिस युवक को मृत मानकर उसका अंतिम संस्कार कर चुका था, वही युवक कुछ दिनों बाद जिंदा मिल गया। युवक के जिंदा मिलने के बाद 28 जुलाई को सेमरा नाला के पास मिले शव की पहचान को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, युवक के लापता होने के बाद सेमरा नाला के पास एक क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ था। परिवार ने शव की पहचान युवक के रूप में की और उसके अंतिम संस्कार समेत सभी क्रिया-कर्म पूरे कर दिए। इसके बाद अचानक युवक के जिंदा मिलने की खबर सामने आई, जिससे परिवार और पुलिस दोनों हैरान रह गए।

अब पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल है कि 28 जुलाई को सेमरा नाला के पास मिला शव आखिर किसका था? पुलिस शव की वास्तविक पहचान और पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है। पहचान में गलती कैसे हुई और शव किस व्यक्ति का था, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

You might also like!