Breaking
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से अन्नू तिवारी को मिला मातृत्व का आर्थिक सहारा...
- Mahasamund News: करेले की उन्नत खेती ने बदली किसान नारायण प्रसाद वर्मा की तस्...
- 700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न कर...
- महिला कोष के ऋण से हरमनिया देवी की बदली जिंदगी, किराना-सिंगार दुकान बनी स्वाव...
- Raipur News: नोनी सुरक्षा योजना से कौशिल्या रजवाड़े की बेटी के भविष्य को मिला...
- Bilaspur News: हिंसा मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, सोहेल खान समेत 20 आरोपी ग...
- Dharamjaigarh News: जमीन फर्जीवाड़े में फरार तत्कालीन पटवारी गिरफ्तार, लैपटॉप...
- Chhattisgarh Textile News: तकनीकी वस्त्र उद्योग को बढ़ावा देने बनेगी व्यापक क...
- Korba News: जामबहार में 3.40 करोड़ से बनेगा नया बिजली सबस्टेशन, 4500 से अधिक ...
- Bastar News: कीचड़ और दुर्गम रास्तों के बीच नक्सल पीड़ित परिवारों तक पहुंचे ड...
खेल केंद्र में लेटलतीफ़ी पर भड़के डिप्टी सीएम अरुण साव: PWD इंजीनियरों को लगाई फटकार, 15 दिनों में मांगी प्रोग्रेस रिपोर्ट!

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने आज बिलासपुर स्थित स्वर्गीय बी.आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र, बहतराई का औचक (सरप्राइज) निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण और मरम्मत कार्यों की बेहद धीमी रफ्तार को देखकर उपमुख्यमंत्री का पारा चढ़ गया और उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों व निर्माण एजेंसियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि खिलाड़ियों को उत्कृष्ट सुविधाएं देने में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जिला प्रशासन, लोक निर्माण विभाग (PWD) और खेल विभाग को आपसी समन्वय के साथ काम में तेजी लाने और 15 दिनों के भीतर प्रगति रिपोर्ट सीधे उपमुख्यमंत्री कार्यालय में सौंपने का अल्टीमेटम दिया है।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने खेल परिसर में चल रहे मैपलवुड फ्लोरिंग, तीरंदाजी मैदान, हॉकी गैलरी, फ्लड लाइट, कबड्डी इंडोर व आउटडोर मैदान और एच.व्ही.ए.सी. (HVAC) कार्यों का बारीकी से जायजा लिया। हॉस्टल की बदहाली और मेंटेनेंस न होने पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि जिला खनिज न्यास (DMF) मद से पर्याप्त बजट उपलब्ध होने के बाद भी काम समय पर न होना अधिकारियों की घोर लापरवाही को दर्शाता है।
2017 से लंबित काम देख भड़के खेल मंत्री
निरीक्षण के दौरान सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि इंडोर स्टेडियम में मैपलवुड फ्लोरिंग का कार्यादेश साल 2017 में जारी हुआ था, जो पिछले 9 सालों से अधर में लटका हुआ है। इस गंभीर लापरवाही पर उपमुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता (EE) बी.बी.एस. गौतम, एसडीओ और उप अभियंता पर सख्त नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि बिलासपुर प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा मुख्यालय है और यहाँ खेल अधोसंरचना के विकास में ऐसी कछुआ चाल कतई स्वीकार्य नहीं है।
डिप्टी सीएम अरुण साव द्वारा दिए गए प्रमुख निर्देश:
तीरंदाजी मैदान: एस.ई.सी.एल. (SECL) द्वारा ₹2 करोड़ की लागत से बन रहे तीरंदाजी मैदान का काम आगामी जुलाई तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश खेल विभाग के सहायक संचालक ए. एक्का को दिए।
कबड्डी मैदान: निर्माणाधीन कबड्डी इंडोर एवं आउटडोर मैदान की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति के लिए पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता को खुद मंत्रालय और प्रमुख अभियंता कार्यालय से समन्वय करने को कहा।
स्टेडियम में सुधार: आउटडोर स्टेडियम की हाई मास्ट लाइट को तत्काल ठीक करने और हॉकी मैदान के पैवेलियन में दर्शकों के लिए टॉयलेट्स (शौचालयों) की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।
उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार बहतराई खेल केंद्र को देश का एक उत्कृष्ट और आधुनिक ट्रेनिंग सेंटर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का माहौल मिल सके। इस औचक निरीक्षण के दौरान बिलासपुर विधायक सुशांत शुक्ला, कलेक्टर संजय अग्रवाल, नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे और जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।







