Breaking

जिले में कलेक्टर के निर्देश पर धान के अवैध भण्डारण एवं संग्रहण पर हो रही है कड़ी कार्यवाही*

Chhattisgarh 12 December 2025 (154)

post


Advertisement


*संयुक्त टीम द्वारा राइस मिलों में छापा मार धान जप्ती की, की गई कार्यवाही*


रायपुर 12 दिसंबर 2025/ कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर जिले में धान के अवैध परिवहन, भण्डारण, संग्रहण पर कार्यवाही की जा रही है। खाद्य विभाग, मंडी निरीक्षक की संयुक्त टीम द्वारा राइस मिल्स का निरीक्षण किया गया और कार्यवाही की गई। जिले के विभिन्न मिल परिसर में खाद्य अधिकारियों, मंडी सचिव एवं निरीक्षकों द्वारा निरीक्षण किया गया जिसमें आदर्श राइस मिल अभनपुर में लगभग 68.00 क्विंटल, बालाजी पैडी प्रोसेसिंग खोरपा अभनपुर में लगभग 100.00 क्विंटल, श्री खाटूश्याम सोटैक्स  प्रा.लि. कुरा में लगभग 206.00 क्विंटल, श्री खाटू श्याम राइस मिल कुरा में लगभग 209.00 क्विंटल, श्री अंबिका एग्रो प्रा.लि बरबंदा में लगभग 112.00 क्विंटल, श्री जगन्नाथ राइस मिल में लगभग 160.00 क्विंटल, श्री राम एग्रो में लगभग 102.00 क्विंटल धान स्टॉक से अधिक पाया गया। निरीक्षण दल द्वारा मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए धान को जप्त किया गया एवं सुपुर्दगी की कार्यवाही की गई।

You might also like!