Breaking
- Women Empowerment: तालाब से महिलाओं ने संवारी अपनी तकदीर, मछली पालन से लाखों ...
- Tourism Awards: छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्षेत्र के बेहतरीन काम को मिलेगा सम्मान,...
- Women Empowerment News: नारी सम्मान और स्वावलंबन से समृद्ध छत्तीसगढ़ का संकल्...
- Nepal Flood News: नेपाल बाढ़ में लापता भारतीयों को लेकर मंत्री राजेश अग्रवाल ...
- Cultural Event News: रायपुर में तीन दिन गूंजेंगी छत्तीसगढ़ की लोकधुनें, ‘रंग ...
- Critical Minerals: नवा रायपुर में कल होगा खनिज ब्लॉक्स की नीलामी को लेकर रोड शो
- Bastar Change: छिंदनार में बदली तस्वीर, धमाकों की जगह ग्रामीणों ने सुनी ‘मन क...
- Mann Ki Baat: मुख्यमंत्री साय ने 137वीं कड़ी सुनी, नशामुक्त युवा और नवाचारों ...
- Raipur Stray Cattle Drive: सड़कों पर खुले मवेशियों पर निगम सख्त, धरपकड़ के सा...
- Crime News: लिफ्ट मांगने को लेकर हुआ विवाद, स्कूटी सवारों ने युवक पर किया चाक...
बीजापुर में नक्सल ऑपरेशन के दौरान पुलिस जवान पर भालू का हमला, घायल जवान रायपुर रेफर

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान एक पुलिस जवान भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना गुरुवार की बताई जा रही है। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के पुलिस बल के जवान वेत्ती कन्ना करेगुट्टा जंगल क्षेत्र में ऑपरेशन पर निकले थे, इसी दौरान उन पर अचानक एक भालू ने हमला कर दिया।

हमले में जवान के पैर में गहरे घाव आए हैं। उनके साथ मौजूद अन्य जवानों ने तुरंत स्थिति संभाली और घायल जवान को मौके से सुरक्षित निकालकर बीजापुर जिला मुख्यालय एयरलिफ्ट किया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब सुरक्षाकर्मियों को नक्सल अभियान के दौरान जंगली जानवरों का सामना करना पड़ा हो। बीजापुर और बस्तर क्षेत्र के घने जंगलों में चल रहे अभियानों के दौरान जवानों को नक्सलियों के साथ-साथ वन्यजीवों के खतरे का भी लगातार सामना करना पड़ता है। फिलहाल घायल जवान की हालत स्थिर बताई जा रही है और पुलिस विभाग ने मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी है।







