Breaking
- AI Revolution: साय सरकार की अगुवाई में छत्तीसगढ़ में AI क्रांति की ऐतिहासिक श...
- Breaking: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के धमतरी स्थित ठिकानों पर ED की दबिश...
- Employment: उत्कृष्ट शिक्षा और रोजगार के अवसरों से संवर रहा छत्तीसगढ़ के बच्च...
- Raipur News: राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर पार्षद अर्जुमन ढेबर सहित गणमान्यजन...
- Raipur News: शहरी गैस वितरण नीति के तहत PNG नेटवर्क विस्तार पर जोर, मुख्य सचि...
- Raipur News: प्रोजेक्ट पुनर्जीवन के तहत 2111 ट्री गार्ड और 446 कांक्रीट घेरे ...
- CG Accident News: बाइक-स्कूटी की जोरदार भिड़ंत, शिक्षक समेत 3 की मौत
- लोक निर्माण से छत्तीसगढ़ निर्माण” के मूलमंत्र के साथ अधोसंरचना विकास को दे रह...
- ‘दृश्य संवाद 2026’ में तस्वीरों में दिखा छत्तीसगढ़, फोटो जर्नलिस्टों का हुआ स...
- Chhattisgarh Mining News: 45 खनिज अन्वेषण परियोजनाओं को मिली मंजूरी, लिथियम-ग...
Breaking: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के धमतरी स्थित ठिकानों पर ED की दबिश, दस्तावेजों की जांच जारी

धमतरी। करीब 3000 करोड़ रुपये के कथित शराब घोटाला मामले में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के धमतरी स्थित ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दबिश दी है। करीब आठ सदस्यीय टीम उनके निवास पर पहुंची और दस्तावेजों तथा अन्य रिकॉर्ड की जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान घर के बाहर सुरक्षा बल भी तैनात रहे।

ED Raid: दस्तावेज और रिकॉर्ड खंगाल रही टीम
जानकारी के अनुसार ED की टीम दो वाहनों से धमतरी पहुंची। टीम में सुरक्षा बलों समेत करीब आठ सदस्य शामिल बताए जा रहे हैं। अधिकारी घर के अंदर दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की पड़ताल कर रहे हैं। फिलहाल जांच के दौरान क्या-क्या दस्तावेज या सामग्री मिली है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
Liquor Scam: शराब घोटाला मामले से जुड़ी कार्रवाई
यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाला मामले की जांच से जुड़ी बताई जा रही है। ED की टीम मामले से संबंधित दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी।






