Breaking
- Women Empowerment: रक्षाबंधन से पहले 67 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में पहुं...
- Raipur Development: भाठागांव में 11.69 लाख की लागत से नया आंगनबाड़ी भवन, विधा...
- Hockey League: छत्तीसगढ़ में पहली राज्य स्तरीय प्रोफेशनल हॉकी लीग, 6 टीमें दि...
- E-Bus Service: रायपुर समेत 4 शहरों में दौड़ेंगी 240 इलेक्ट्रिक बसें, रूट से ल...
- Women Empowerment: महतारी वंदन से प्रेमलता ने संवारा रोजगार, आत्मनिर्भरता की ...
- Nava Raipur News: नवा रायपुर को देश की अग्रणी ग्रीनफील्ड सिटी के रूप में विकस...
- Narayanpur News: नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले डॉ. प्रेमसाईं, सहायता देकर बढ़...
- Raksha Bandhan Special: CM साय को शहीद जवान की पत्नी ने बांधी राखी, बोले- आज ...
- Raipur Police Action: जबरन वसूली की शिकायत पर प्रोविजनल सब इंस्पेक्टर निलंबित...
- Chhattisgarh Education: ‘लइका चिन्हारी’ एप से होगी ड्रॉपआउट बच्चों की डिजिटल ...
Education News: शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने स्कूल से लौट रहे बच्चों से किया संवाद, खुद रुकवाया काफिला और बांटे जूते-मोजे

Durg: छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने आज अपने प्रवास के दौरान संवेदनशीलता की एक अनूठी मिसाल पेश की है। दुर्ग जिले के हिर्री गांव से गुजरते समय उन्होंने सड़क पर स्कूल से घर लौट रहे छोटे-छोटे विद्यार्थियों को देखा। बच्चों को देखकर मंत्री ने तुरंत अपना काफिला रुकवाया और गाड़ी से उतरकर सीधे बच्चों के बीच पहुंच गए। उन्होंने बेहद आत्मीय भाव से बच्चों से बातचीत की और उनका हालचाल जाना।

इस अचानक हुई मुलाकात से बच्चे बेहद खुश और उत्साहित नजर आए। शिक्षा मंत्री यादव ने बच्चों से उनकी पढ़ाई-लिखाई, विद्यालय की बुनियादी व्यवस्थाओं और स्कूल में शिक्षकों द्वारा दिए जा रहे संस्कारमूलक शिक्षण के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें उपहार स्वरूप जूते और मोजे भेंट किए। मंत्री ने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि वे भविष्य में बिना किसी चिंता के मन लगाकर पढ़ाई करें।
मंत्री गजेंद्र यादव ने इस दौरान शिक्षकों और स्थानीय प्रशासन को भी निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों की शिक्षा और सुविधाओं में कोई कमी नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर बच्चे को बेहतर शिक्षा माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध है। शिक्षा मंत्री के इस सादगी भरे अंदाज और बच्चों के प्रति उनके स्नेह की हर तरफ जमकर तारीफ हो रही है, जिससे बच्चों में भी शिक्षा के प्रति एक नया उत्साह जगा है।





