Breaking
- Accident News: जोक नदी हादसे में पांचवें दिन मिला लापता भागीरथी साहू का शव
- Crime News: रेलवे ठेकेदार के चौकीदार की सिर पर वार कर हत्या, CCTV फुटेज से आर...
- Cyber Crime News: 500 रुपये की ड्रेस के चक्कर में नर्स से करीब 1 लाख की ठगी, ...
- Raipur Education News: दृष्टिबाधित विद्यार्थियों की शिक्षा को आसान बना रहा ऑड...
- Chennai Tourism News: दक्षिण भारत के पर्यटन बाजार में छत्तीसगढ़ की दस्तक, 130...
- Raigarh Property News: महिलाओं के नाम संपत्ति की रजिस्ट्री पर बड़ी राहत, शुल्...
- Raipur PWD News: बरसात के बाद निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार, अक्टूबर में ह...
- Chhattisgarh Industrial News: माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक नई औद्...
- Cultural News: गुदुम बाजा और मोहरी की धुनों से गूंजा ‘रंग-तरंग’, लोक संस्कृति...
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से अन्नू तिवारी को मिला मातृत्व का आर्थिक सहारा...
प्यास बुझाएगा गजराज बांध: राज्यपाल रमेन डेका की बड़ी पहल, 230 एकड़ के जलाशय को 'लाइफलाइन' बनाने की तैयारी!

रायपुर: राजधानी रायपुर के नागरिकों को आने वाले समय में शुद्ध और पर्याप्त पेयजल की किल्लत से स्थाई रूप से मुक्ति मिल सकती है। छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल रमेन डेका ने कमल विहार क्षेत्र में स्थित लगभग 230 एकड़ के विशाल दायरे में फैले 'गजराज बांध' को रायपुर शहर की पेयजल आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एक आधुनिक और बड़े जलाशय के रूप में विकसित करने की बेहद महत्वपूर्ण पहल की है।

राज्यपाल रमेन डेका ने इस महत्वाकांक्षी योजना को धरातल पर उतारने के लिए आज राजभवन (लोकभवन) में नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और अतिरिक्त कमिश्नर विनोद पाण्डेय के साथ एक उच्च स्तरीय विशेष बैठक की। बैठक के दौरान इस बांध के कायाकल्प और इसके पानी को शहर के घरों तक पहुंचाने की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।
बनेगी रायपुर की नई लाइफलाइन
चर्चा के दौरान राज्यपाल ने अधिकारियों से कहा कि वर्तमान में गजराज बांध का उपयोग सिंचाई कार्यों के लिए नहीं हो रहा है, ऐसे में इस अनुपयोगी पड़े बांध की आवश्यक तकनीकी मरम्मत और गहरीकरण कराकर इसे रायपुर शहर की नई लाइफलाइन (जीवनदायिनी) के रूप में तब्दील किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इसे एक सुनियोजित पेयजल भंडारण के रूप में विकसित करने से भविष्य में शहर की बढ़ती आबादी को पानी की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। राज्यपाल डेका ने महापौर मीनल चौबे को जल संसाधन विभाग और संबंधित तकनीकी अधिकारियों के साथ तत्काल आपसी समन्वय बिठाकर इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ने और जल्द ही विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने के कड़े दिशा-निर्देश दिए हैं।







