Breaking

Hanuman Jayanti News: हनुमान जयंती पर भाजपा नेता राकेश तराटे चढ़ाएंगे 51 किलो लड्डू का महाप्रसाद

Chhattisgarh RRT News Desk 02 April 2026

post

RRT News - हनुमान जयंती के पावन अवसर पर आज पूरे प्रदेश में भक्ति का माहौल है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डंगनिया स्थित हनुमान मंदिर में एक भव्य धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी राकेश तराटे द्वारा बजरंगबली को 51 किलो लड्डू का महाप्रसाद अर्पित किया जाएगा। इस विशेष पूजा को लेकर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच भारी उत्साह देखा जा रहा है।

Advertisement

इस धार्मिक अनुष्ठान में राकेश तराटे के साथ मंदिर समिति के वरिष्ठ सदस्य सुनील सोनकर भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। दोनों मिलकर हनुमान जी के चरणों में 51 किलो लड्डुओं का भोग लगाएंगे और विधि-विधान से आरती करेंगे। हनुमान जयंती पर डंगनिया मंदिर में हर साल भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है, जिसे देखते हुए इस बार महाप्रसाद वितरण की व्यापक तैयारी की गई है।

आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए राकेश तराटे ने बताया कि हनुमान जयंती का दिन शक्ति और भक्ति का प्रतीक है। इस विशेष अवसर पर वे भगवान से प्रदेश की सुख, शांति और समृद्धि के लिए विशेष प्रार्थना करेंगे। उनकी कामना है कि छत्तीसगढ़ का हर नागरिक स्वस्थ और खुशहाल रहे और प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।

हनुमान जयंती पर किए जा रहे इस बड़े आयोजन से न केवल धार्मिक आस्था को बल मिल रहा है, बल्कि यह सामाजिक समरसता का संदेश भी दे रहा है। राजधानी के प्रमुख हनुमान मंदिरों में से एक होने के नाते डंगनिया में सुबह से ही जय श्री राम के उद्घोष गूंज रहे हैं। राकेश तराटे द्वारा किया जा रहा यह भक्तिमय प्रयास चर्चा का विषय बना हुआ है।

You might also like!